हरियाणा : जनसंघ के टिकट पर खड़े हुए थे कांडा के पिता, कहा- बिना किसी शर्त के भाजपा को समर्थन

indiareporterlive
शेयर करे
  • राज्य विधानसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई।
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब हरियाणा के सिरसा से विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सभी निर्दलीय विधायक बीजेपी को समर्थन कर रहे हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सरकार बनाने को लेकर कहा कि सभी निर्दलीय विधायक बिना किसी शर्त के भाजपा को समर्थन देने का निर्णय किया है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक बयान में गोपाल कांडा ने कहा, सभी निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ हैं। मेरे पिता 1926 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ जुड़े थे। आजादी के बाद देश के पहले आम चुनाव में वे जनसंघ के टिकट पर खड़े हुए थे।

316 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

राज्य विधानसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई। चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Next Post

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत दो नवंबर तक बढ़ी

शेयर करे नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी की न्यायिक हिरासत की अवधि दो नवंबर तक बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुरी की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के लिए आवेदन […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस