शांति का निवेदन करने के बाद पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : पाकिस्तान सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने मंगलवार को भी लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने यह कायराना हरकत तब की है, जब उसने सोमवार को ही एलओसी पर शांति बनाए रखने की अपील की थी। पाकिस्तान ने आज एलओसी पर बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इससे पहले रविवार को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन में भारत के दो जवान और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में तीन आतंकी कैंप तबाह किए। इसके अलावा भारत की कार्रवाई में करीब 2 दर्जन आतंकियों समेत 10 पाक सैनिक मारे गए थे।
आर्मी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पाकिस्तान ने निवेदन किया था कि बॉर्डर पर शांति बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। पाक का कहना था कि सोमवार को कुछ राजनयिक और पत्रकार एलओसी का दौरा करने वाले हैं।

भारत ने पाकिस्तान के निवेदन का सम्मान किया, लेकिन पाकिस्तान ने अगले ही दिन फिर सीजफायर का उल्लंघन शुरू कर दिया। भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा कैसे किया जा सकता है, अगर वह अपने निवेदन के अगले ही दिन सीजफायर का उल्लंघन करता है। पाकिस्तान ने उस इलाके में गोलीबारी की है, जहां बच्चों के स्कूल हैं। भारत ने कहा कि पड़ोसी मुल्क ने तो सीजफायर का उल्लंघन किया, जबकि भारत ने उनके निवेदन का सम्मान किया।

एक दिन पहले ही भारत ने तबाह किए थे आतंकी कैंप
पाकिस्तान आर्मी ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि विदेशी राजनयिकों की टीम ने एलओसी का दौरा किया। पाकिस्तान ने यह दौरा ऐसे समय में कराया है, जबकि एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने आर्टिलरी गन से पाकिस्तान को सीजफायर उल्लंघन का जवाब दिया है।

Leave a Reply

Next Post

राजधानी से सटे इलाके में पहुंचा 13 हाथियों का दल

शेयर करेकिसानों की फसल बर्बाद, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील आरंग : हाथियों की दल से वन विभाग त्रस्त हो चुका है, लेकिन उन्हें काबू नहीं पा रहा है. यही वजह है कि महासमुंद जिले में दहशत फैलाने के बाद 13 हाथियों का दल अब रायपुर जिले में प्रवेश कर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर