आज से बदलेंगे कई नियम; बीमा, ट्रेन में चाय-नाश्ता महंगा हो जाएगा

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली. 1 दिसंबर 2019 से कई नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। रविवार से बीमा प्रीमियम और कुछ ट्रेनों में चाय-नाश्ता और खाना महंगा हो जाएगा। कॉल करने के साथ इंटरनेट महंगा हो सकता है। रिलायंस जियो, एयरटेल समेत अन्य कंपनियां टैरिफ बढ़ा सकती हैं। हालांकि उन्होंने नई टैरिफ दरों का ऐलान नहीं किया है। 5 बड़े बदलाव…

बीमा पॉलिसी 15% तक हो सकती हैं महंगी
बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के मुताबिक बीमा पॉलिसी का प्रीमियम 15% तक महंगा हो सकता है। नए नियमों का असर 1 दिसंबर 2019 से पहले बेची पॉलिसी पर नहीं पड़ेगा। अब पॉलिसी बीच में बंद होने के 5 साल के भीतर उसे अब रिन्यू भी करा सकेंगे। अभी अवधि दो साल है।

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो में देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे
रेलवे बोर्ड में पर्यटन एवं खान-पान विभाग ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा होगा। इन ट्रेनों की टिकट लेते वक्त ही चाय, नाश्ते और खाने का पैसा देना होता है। दूसरी में यात्रियों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। नया मेन्यू और शुल्क दिसंबर में अपडेट हो जाएगा।

गैस सिलेंडर के दाम में मिल सकती है राहत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो जाएगा। इससे पहले लगातार बीते तीन महीने से रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार नए साल के पहले उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दिसंबर में रसोई गैस के दाम घट सकते हैं।

अब 24 घंटे मिलेगी एनईएफटी सुविधा
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वालों को एनईएफटी सुविधा सातों दिन 24 घंटे मिलेगी। अभी इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक है। जनवरी से इस पर शुल्क भी नहीं लगेगा।

आईडीबीआई : ट्रांजैक्शन फेल होने पर चार्ज
आईडीबीआई बैंक का ग्राहक 1 दिसंबर से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालता है और कम बैलेंस के कारण ट्रांजैक्शन फेल होता है तो उसे हर फेल होने वाले ट्रांजैक्शन के लिए 20 रु. चार्ज देना होगा।

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद : डॉक्टर से रेप मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने जानबूझकर पंचर की थी स्कूटी, मदद के बहाने किया गैंगरेप

शेयर करेहैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने रिमांड रिपोर्ट बना ली है रिमांड रिपोर्ट में जिन बातों का जिक्र किया गया है वो चौंकाने वाला है. रिपोर्ट के […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल