डिलीवरी के दौरान हुई मराठी एक्ट्रेस-नवजात बच्चे की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : दो मराठी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस रह चुकीं पूजा जुंजर की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। उनके नवजात बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका है। पूजा के परिवार वालों का कहना है कि पूजा की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ गई थी। दूसरे अस्पताल में तुरंत भर्ती कराना था लेकिन एम्बुलेंस न मिलने से देरी हो गई और पूजा की मौत हो गई। अगर वक्त पर एम्बुलेंस मिल जाती तो पूजा जुंजर को बचाया जा सकता था। 

रात में हुई थीं प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना 20 अक्तूबर को सुबह 6.30 बजे मुंबई से लगभग 590 किलोमीटर दूर हिंगोली जिले के मराठवाड़ा क्षेत्र में हुई। पूजा जुंजर को रात के 2 बजे गोरेगांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया। यहां पूजा के परिवार से कहा गया कि उनको हिंगोली सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। अस्पताल  गोरेगांव से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। घर वाले एंबुलेंस की तलाश में लग गए, लेकिन वह समय पर नहीं मिली।

देर हो गई एंबुलेंस मिलने में

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वे किसी तरह से पूजा को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए एक निजी एम्बुलेंस लाने में सफल रहे, लेकिन इसी दौरान पूजा की मौत हो गई।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूजा ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन नवजात की भी कुछ ही मिनटों में मौत हो गई थी। दो मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं पूजा ने प्रेग्नेंसी के चलते फिल्मों से ब्रेक लिया था। 

Leave a Reply

Next Post

कल्कि आश्रम: IT छापे के बाद सामने आए 'स्वयंभू भगवान', 600 करोड़ की अघोषित संपत्ति

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नै : तीन राज्यों में कल्कि आश्रम से जुड़े ठिकानों पर आयकर छापे में अकूत बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। खुद को कल्कि भगवान का अवतार बताने वाले विजय कुमार नायडू और उनके बेटे के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में स्थित प्रतिष्ठानों पर आयकर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल