विक्रम गोखले का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 नवंबर 2022। दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 18 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इस दौरान उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी, जिसका परिवार ने खंडन किया था। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार आज शाम को वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा।

फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे
विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं।

ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए थे
विक्रम गोखले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे।

टेलीविजन शो उड़ान में भी काम किया था
विक्रम गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे। इसके अलावा वो अकबर बीरबल जैसे शोज का भी हिस्सा रहे। विक्रम गोखले ने अपने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरुआत 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से की थी। फिल्म सेट के अलावा रियल लाइफ में भी दोनों एक्टर अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करते थे। जहां विक्रम गोखले के बुरे समय में अमिताभ उनका सहारा बने थे वहीं विक्रम ने भी ये इंटरव्यू में बताया था कि लोगों ने अमिताभ बच्चन की सफलता देखी लेकिन मैंने उनका स्ट्रगल देखा है।

विक्रम गोखले को अमिताभ बच्चन ने दिलवाया था घर
करियर के शुरुआती दिनों में विक्रम गोखले को मुंबई में काफी संघर्ष करना पड़ा था। उनके पास रहने के लिए न कोई घर था न ही किसी का आसरा। उनकी इस समस्या की जानकारी अमिताभ बच्चन को हुई थी, तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को विक्रम गोखले के आवास के लिए चिट्ठी लिखी थी। उनकी इसी चिट्ठी के आधार पर विक्रम गोखले को मुंबई में सरकारी आवास मिला था। अमिताभ बच्चन का ये एहसान वो कभी नहीं भूले थे। विक्रम जब भी मीडिया से अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते, तो इस घटना का जिक्र जरूर करते।

Leave a Reply

Next Post

असम-मेघालय सीमा विवाद: हिंसा के छह दिन बाद भी धारा 144 लागू, भारी सुरक्षा बल मौजूद, यात्रा प्रतिबंध भी जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 27 नवंबर 2022। असम-मेघालय हिंसा के छह दिन होने के बावजूद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर रखी है। सीमा पर तनाव की आशंका के बीच भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पहले से चल रहे यात्रा प्रतिबंध अब भी जारी […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस