कांग्रेस की बसों पर महाभारत, प्रियंका के आने की सूचना पर चढ़ा सियासी पारा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा। उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसों पर सियासी महाभारत जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से भेजी गई बसों को पास न होने की वजह बताकर मंगलवार को पुलिस ने आगरा की सीमा में घुसने नहीं दिया। राजस्थान की सीमा पर धरना देकर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

उन पर लॉकडाउन उल्लंघन की धारा और महामारी एक्ट लगाया गया है। उनके साथ उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और विवेक बंसल को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सूबे की राजनीति और गरमा गई। बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के आगरा में आने की सूचना पर सियासी पारा और चढ़ गया। 

वहीं, कांग्रेस नेताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद आगरा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता पुलिस लाइन पहुंच रहे हैं। यहां पुलिस बैरियर लगाकर इन्हें रोक रही है।

उधर, बुधवार को उत्तर प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसें पहुंचने पर फिर से यूपी प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। दर्जनभर थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आगरा से बैरियर मंगवाकर हाईवे पर लगा दिए गए हैं। नेताओं की  गिरफ्तारी के लिए वज्र वाहन भी मंगाए गए हैं। वहीं, मथुरा से कांग्रेसी नेता आगरा-राजस्थान बॉर्डर के लिए रवाना हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री डॉ. डहरिया ने तालाबों, नदी-नालों को स्वच्छ रखने जागरूकता के लिए ’विवेकानंद सरोवर’ में किया श्रमदान

शेयर करेऐतिहासिक बूढ़ा तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जारी है सौन्दर्यीकरण का कार्य इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 मई 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) को धरोहर के रूप में संरक्षित करने तथा लोगों को तालाबों, […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक