मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: जशपुर के 4782 बच्चे हुए सुपोषित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 अक्टूबर 2020। राज्य में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में जशपुर जिले के 4782 बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभांरभ जशपुर जिले के मनोरा ब्लॉक में 2 अक्टूबर 2019 को आंगनबाड़ी केन्द्र उपरबस्ती पंचायत भवन में किया गया था। अभियान का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को कम करने एवं महिलाओं, किशोरी बालिकाओं में एनिमिया को कम करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में कुपोषण को कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। सभी हितग्राहियों को गर्म भोजन के पश्चात् प्रति सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को एक अण्डा, प्रति मंगलवार, गुरूवार शनिवार को एक चिक्की खिलाया जा रहा है। चयनित गर्भवती, शिशुवती एनिमिक महिलाओं को चिक्की और अण्डा खिलाया गया। जिले में 4782 कुपोषित बच्चों को सुपोषित किया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम के द्वारा नियमित रूप से गृह भेंट करके व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच कृमि नाशक दवा खिलाया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलने वाली पूरक पोषण रेडी टू ईट को 6 दिन में खिलाने की समझाईश दिया गया। खान-पान में विशेष ध्यान दिया गया। जिसमें रोटी हरी साग सब्जी प्रतिदिन तथा सप्ताह में तीन दिन मुनगा भाजी नियमित रूप से बच्चों को खिलाने की सलाह आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों के माता-पिता को दिया गया।

सुपोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण वाटिका तैयार कर उसमें लगाई गई सब्जी का प्रयोग घर में करने को कहा गया। साथ में सभी प्रकार के स्थानीय साग भाजी एवं खाद्य पदार्थों को शमिल कर भोजन में विविधता कर खाते रहने की सलाह दी गई। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन कर हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए भी कहा गया। आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा हितग्राहियों की नियमित रूप से टीकाकरण तथा वजन लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

कोविड केयर सेंटर में मरीजों के भोजन व्यवस्था की जिला प्रशासन की टीम प्रतिदिन कर रही जांच

शेयर करेकलेक्टर ने शिकायतों के चलते जांच दल का किया गठन इंडिया रिपोर्टर लाइव कोण्डागांव 06 अक्टूबर 2020। जिला अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर भर्ती मरीजों एवं उनके देखभाल में लगे मेडिकल स्टाॅफ को साफ-स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण  भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के आदेशानुसार सीएमएचओ […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां