मणिपुर के कांगपोकपी में सुरक्षा स्वयंसेवक की गोली मारकर हत्या, नगा समुदाय में घटना को लेकर गुस्सा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 जून 2026। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक 57 वर्षीय व्यक्ति की जंगल के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को स्थानीय स्तर पर गांव सुरक्षा स्वयंसेवक (विलेज गार्ड) बताया जा रहा है। नगा समुदाय से संबंध रखने वाले चुंगजाबग्लुंग कामुगा पनमेई सोमवार सुबह जलावन लकड़ी इकट्ठा करने के लिए पास के जंगल में गए थे। स्थानीय लोगों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने पनमेई की तलाश शुरू की। बाद में उनका शव जंगल में बरामद हुआ, जिस पर कई गोलियों के निशान थे। सिर पर भी गोली लगने के निशान मिले हैं।

यह गांव लोइबोल खुल्लेन के पास स्थित है, जहां 5 जून को हुए एक हमले में एक महिला समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई थी। घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा कि पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे हैं और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी समुदायों से शांति और सौहार्द बनाए रखने, उकसावे में न आने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस बीच, नागा पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (एनपीओ) ने दावा किया कि पनमेई गांव सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में सेवाएं दे रहे थे और उनकी हत्या को निर्मम एवं सुनियोजित हत्या करार दिया।

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई हत्याकांड: पति को मारकर शव के किए टुकड़े, सूटकेस में धड़ भर रेलवे स्टेशन पर फेंका; पत्नी-दोस्त गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 09 जून 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके दोस्त को पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट