भारत-म्यांमार सीमा पर फायरिंग, उग्रवादियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 8 अगस्त 2022। पूर्वोत्तर भारत के दो अलग-अलग राज्यों में भारत-म्यांमार बॉर्डर पर आज आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी हुई. यह घटना पूर्वोत्तर के आतंकवादी समूहों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार के आह्वान के कुछ दिनों बाद हुई है. सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना पहले अरुणाचल प्रदेश के पंगसौ दर्रे के पास हुआ. जबकि फायरिंग की दूसरी घटना नागालैंड के नोकलाक जिले में घटी. सरकार ने अपने एक बयान में बताया कि आतंकियों ने मंगलवार सुबह तिरप चांगलांग इलाके में भारत-म्यांमार बॉर्डर पार से असम राइफल्स के सैनिकों पर फायरिंग की. सूत्रों ने बताया कि ‘नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड’ और ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ़्रण्ट ऑफ़ असम’ के उग्रवादियों के एक ग्रुप ने असम राइफल्स कैंप पर हमला बोला. उग्रवादियों ने कैंप पर हमला करने के लिए रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड तथा लाथोड बमों का इस्तेमाल किया. जिसके बाद असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और उग्रवादियों पर तोबड़तोड़ गोलिया बरसाईं. एक सूत्र ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है.

सुरक्षाबलों ने शुरू किया अभियान

एक सरकारी बयान के मुताबिक, इस घटना में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी घायल हुआ है. जिसके हाथ में मामूली चोटें आईं हैं. सुरक्षाबलों ने इन हमलों को अंजाम देने वाले उग्रवादियों का पता लगाने के लिए भारत-म्यांमार सीमा के पास एक बड़ा अभियान शुरू किया है. मालूम हो कि पंगसौ दर्रा अरुणाचल प्रदेश के सबसे दूरस्थ इलाकों में से एक है. पूर्वोत्तर के ज्यादातर विद्रोही समूहों के कैंप म्यांमार के जंगलों में स्थापित होते हैं.

नागालैंड में भी सैनिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

फायरिंग की दूसरी घटना नागालैंड के नोकलाक जिले में हुई, जहां NSCN-KYA और ULFA-I के उग्रवादियों ने सीमा चौकी पर असम राइफल्स के सैनिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. नागालैंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी संदीप तमगडगे ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है. बता दें कि उल्फा (आई) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार करने का आह्वान किया था. इस संगठन ने लोगों से आग्रह किया था कि वे सभी स्वतंत्रता दिवस से जुड़े समारोह का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें. गौरतलब है कि पिछले साल इस संगठन द्वारा ऐसी कोई अपील लोगों से नहीं की गई थी और 1996 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था.

Leave a Reply

Next Post

विमान हादसे में जान बचाने वाले लोगों को पीड़ित परिवारों का तोहफा, बनवाएंगे बड़ा अस्पताल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव करीपुर 9 अगस्त 2022। केरल के करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो साल पहले हुई एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना में बचे लोगों और जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों ने उन स्थानीय लोगों के लिए अस्पताल की इमारत बनाने के मकसद से 50 लाख रुपये जमा किए हैं, […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल