हवा सुधरते ही दिल्ली सरकार ने दी बड़ी राहत, निर्माण कार्यों से रोक हटाई, स्कूल खोलने पर 24 को होगा फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 नवंबर 2021। दिल्ली में तेज हवाएं चलने से वायु की गुणवत्ता में हुए मामूली सुधार के बाद दिल्ली सरकार ने आज राजधानीवासियों को एक बड़ी राहत दी है। वायु प्रदूषण को काबू करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए सोमवार को हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए निर्माण और इमारतों को ध्वस्त करने की गतिविधियों पर से प्रतिबंध हटा लिया है।

गोपाल राय ने यह भी कहा कि सरकार 24 नवंबर को स्कूलों को फिर से खोलने, सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम पर फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले सीएनजी से चलने वाले ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली सरकार ने रविवार रात वायु प्रदूषण से निपटने और इसके स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम जारी रखने और गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध 26 नवंबर तक बढ़ा दिया था। बता दें कि, दिल्ली में तेज हवाएं चलने से सोमवार को सुबह वायु की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला और विजिबिलिटी भी कुछ बेहतर हुई। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 दर्ज किए जाने के साथ ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही रही। हालांकि एक दिन पहले एक्यूआई 349 था, जिसमें आज सुधार दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई), गुरुग्राम में 318, ग्रेटर नोएडा में 213, फरीदाबाद में 326 और नोएडा में 268 रहा। उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर/खतरनाक’ श्रेणी में माना जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: पातालपानी रेलवे स्टेशन का भी बदलेगा नाम, सीएम ने दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश

शेयर करेअमर क्रांतिकारी टंट्या भील के नाम पर होगा स्टेशन इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 23 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग से पहले इंदौर जिले के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील के नाम पर करने का प्रस्ताव करने के निर्देश दिए। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं