रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान ने ‘छद्म’ युद्ध छेड़ रखा क्योंकि वह ‘परम्परागत’ युद्ध नहीं जीत सकता

indiareporterlive
शेयर करे

रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से आतंकवाद के मोर्चे पर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान बेनकाब हुआ है और अलग-थलग पड़ गया है, इसका बड़ा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति को जाता है.

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने ‘छद्म’ युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि उसे अहसास हो चुका है कि वह ‘‘परम्परागत” युद्ध नहीं जीत सकता. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो ‘‘छद्म” युद्ध का रास्ता अख्तियार किया है, वह एक दिन उसकी हार की वजह बनेगा. रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से आतंकवाद के मोर्चे पर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान बेनकाब हुआ है और अलग-थलग पड़ गया है, इसका बड़ा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति को जाता है. आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 137वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में बोल रहे थे. आपको बता दें कि बीते दिनों भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधा था.  

LOC पर पाकिस्तान की तरफ से हो रहे सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत कभी भी ऑफेंसिव नहीं रहा है. हमनें कभी किसी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया है लेकिन हमारी तरफ जो भी बुरी नजर से देखेगा उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि मैं इस बात के प्रति आश्वस्त हूं कि हमारी समुद्री शक्ति और सीमा नौसेना के सुरक्षित हाथों में है. पहले के मुकाबल आज हमारी सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाकचौबंद है कि अब हम मुंबई हमले जैसे किसी घटना नहीं होने देंगे. और सबसे खास बात यह है कि नौसेना देश की सीमाओं की सुरक्षा स्वदेशी उपकरणों के इस्तेमाल से कर रही है. राजनाथ सिंह ने इस दौरान कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार रक्षा बजट को बढ़ाएगी.

Leave a Reply

Next Post

झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले दौर में 13 सीटों के लिए 62.87 प्रतिशत मतदान

शेयर करेरांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में आज 13 सीटों पर अपराह्न तीन बजे मतदान खत्म होने तक कुल 62. 87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर हिंसा की मामूली वारदात देखने को मिलीं हालांकि कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। प्रदेश की 81 […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल