कश्मीर में फिर आतंकियों की कायराना हरकत, हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर की हत्या

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 31 मई 2022। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की  हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को एक शिक्षिका पर आतंकियों ने गोलीबारी की।

शिक्षिका की पहचान रजनी पत्नी राज कुमार के तौर पर हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला सांबा की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य आतंकी अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा। 

उमर अब्दुल्ला ने शिक्षिका की हत्या पर जताया दुख, सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने शिक्षिका की हत्या पर दुख जताया। उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बेहद दुखद है। निर्दोष नागरिकों पर किए गए हालिया हमलों की एक लंबी सूची में यह एक और टारगेट किलिंग है। निंदा और शोक के शब्द खोखले होते जा रहे हैं। सरकार से बस आश्वासन ही मिल रहा है कि वो स्थिति सामान्य होने तक चैन से नहीं बैठेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मां ने छह बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला, ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट से गुस्से में थी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 मई 2022। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बीती रात एक महिला ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला। महिला ने ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने से दुखी होकर […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'