अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए बूस्ट डोज की तैयारी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रोथ की रफ्तार को फिर से तेज करने के लिए नए आर्थिक सुधार शुरू करने की बात कही है. इंडिया स्वीडन बिजनेस समिटको संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भारत को अधिक आकर्षक निवेश स्थल बनाने के लिए सरकार और सुधारों के लिए तैयार है. सरकार, ने हाल में कॉरपोरेट टैक्स घटाने सहित कई बड़े कदम उठाए हैं.

इंडिया स्वीडन बिजनेस समिट में वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं केवल यह आश्वासन दे सकती हूं कि भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों में आगे सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वह बैंकिंग, खनन या बीमा के अलावा कोई और अन्य सेक्टर हो.’

इनकम टैक्स में कटौती के लिए सुझावों पर होगा विचार- इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि उन्होंने इनकम टैक्स को कम करने के लिए सांसदों से बात की है और उनके सुझाव ले रही हैं.

उन्होंने कहा कि इसमें कटौती का निर्णय इसके फायदों को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा, ना सिर्फ इसलिए कि पहले सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की है.

आपको बता दें कि पर्सनल इनकम टैक्स की दरों के बारे में वित्त मंत्री का बयान उस प्रश्न के जवाब में आया, जो टीएमसी के नेता सौगत रॉय द्वारा लोकसभा में कार्यवाही के दौरान पूछा गया था.वित्त मंत्री ने कहा कि वे उन सभी का सम्मान करती हैं, जो अपनी आजीविका के लिए कमा रहे हैं, टैक्स भर रहे हैं और अपने बिजनेस के साथ ही परिवार का भी ध्यान रख रहे हैं. इसलिए पर्सनल इनकम टैक्स उसके फायदों को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा.

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में नकली सोना देकर बैंक से की 14.39 लाख रुपये की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करेकोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबामें नकली सोना देकर बैंक से ठगी करने का मामला सामने आया है. बैंक से आरोपियों ने 14 लाख 39 हजार रुपये की ठगी की है. आरोपियों ने नकली सोना देकर बैंक से लोन लिया था. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर