प्रदूषण झेल रहे लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के लिए 63000 पेड़ों की होगी कटाई

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ: लखनऊ में अगले साल होने वाले डिफेंस एक्सपो 2020 के लिए गोमती नदी के किनारे लगे 63 हजार पेड़ों को हटाने (काटने) की योजना बनाई जा रही है. बताया जा रहा है कि गोमती नदी के किनारे हनुमान सेतु से निशातगंज तक करीब 63 हजार पेड़ो को हटाने की तैयारी की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ नगर निगम की ओर से इन पेड़ों को हटाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को पत्र लिखा गया है. पत्र के अनुसार, डिफेंस एक्सपो 2020 को ध्यान में रखते हुए गोमती नदी के किनारे हनुमान सेतु से निशातगंज तक करीब 63 हजार पेड़ो को हटाने का प्रस्ताव भेजा गया है. 

बताया जा रहा है कि डिफेंस एक्सपो 2020 के खत्म होने के बाद गोमती नदी के किनारे फिर से पेड़ लगाए जाएंगे. वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इन पेड़ों को हटाने के लिए और नए पेड़ लगाने के लिए नगर निगम से 59 लाख रुपये की मांग की है. रुपयों की मांग के साथ ही एलडीए ने नगर निगम को सिंचाई और वन विभाग से एनओसी लेने को भी कहा है. गौरतलब है कि अगले साल होने वाले डिफेंस एक्सपो 2020 के दौरान सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन किया जाएगा. 

बता दें कि डिफेंस एक्सपो के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज गोमती नदी में दिखाई देंगे. सेना के जवान पानी मे अपना कौशल दिखाएंगे. इसी को लेकर नगर निगम ने एलडीए को पेड़ हटाने को कहा है. बताया जा रहा है कि 59 लाख रुपये के भुगतान होने के बाद पेड़ों को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. गौरतलब है कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक गोमती तट को सेना के हवाले करने का निर्णय किया गया है. एक्सपो के दौरान गोमती के दोनों तटों पर लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. बता दें कि लखनऊ में अगले साल पांच से आठ फरवरी के बीच 11वें डिफेंस एक्सपो इंडिया-2020 का आयोजन होगा.

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल में ''महिला स्वास्थ्य एवं कार्य जीवन संतुलन'' पर व्याख्यान सम्पन्न

शेयर करे बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित सीएमडी सभा कक्ष में प्रमुख (चिकित्सा सेवाएॅं) डॉ. श्रीमती मिनाक्षी देब, महाप्रबंधक (मासंवि) प्रवीण कुमार, डॉ. श्रीमती नम्रता सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेन्ट्रल हास्पिटल मनेन्द्रगढ़ हसदेव क्षेत्र की उपस्थिति में महिला स्वास्थ्य एवं कार्य जीवन संतुलन पर व्याख्यान सम्पन्न […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल