कोरोना का कहर: देश के 645 स्कूलों में बनेंगे अस्थायी अस्पताल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए नवोदय विद्यालयों में संक्रमित मरीजों के इलाज की मंजूरी दे दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसके लिए 645 नवोदय विद्यालयों के हॉस्टल में अस्थायी अस्पताल बनाने की मंजूरी दी है। सोमवार शाम तक 18 जिलों के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल में जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।निशंक ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए नवोदय विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे इस समय खाली छात्रावासों को संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध करवा दें। उन्होंने कहा कि इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए उनका मंत्रालय भी देश के साथ मजबूती से खड़ा है।

छात्रावासों में 2.7 लाख सीट उपलब्ध

इन आवासीय स्कूलों के हॉस्टल में कुल 2.7 लाख सीट हैं। इसमें मेस के अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन हॉस्टल को अस्थाई अस्पताल बनाया जाता है तो स्वास्थ्य विभाग को काफी मदद मिलेगी। ज्यादातर नवोदय विद्यालय शहर से हट कर हैं, ऐसे में इन अस्थाई अस्पतालों में आने वाले कोरोना पीड़ित जनता से दूर भी रह सकेेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

सोनिया ने मोदी से निर्माण क्षेत्र के कामगारों की मदद का आग्रह किया

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइवनयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के संकट के मद्देनजर निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए आपात कदम उठाए जाएं और कुछ निश्चित राशि की मदद उन्हें दी जाए। प्रधानमंत्री को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल