एसईसीएल में ”महिला स्वास्थ्य एवं कार्य जीवन संतुलन” पर व्याख्यान सम्पन्न

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित सीएमडी सभा कक्ष में प्रमुख (चिकित्सा सेवाएॅं) डॉ. श्रीमती मिनाक्षी देब, महाप्रबंधक (मासंवि) प्रवीण कुमार, डॉ. श्रीमती नम्रता सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेन्ट्रल हास्पिटल मनेन्द्रगढ़ हसदेव क्षेत्र की उपस्थिति में महिला स्वास्थ्य एवं कार्य जीवन संतुलन पर व्याख्यान सम्पन्न हुआ। इस व्याख्यान में एसईसीएल मुख्यालय में कार्यरत महिलाकर्मियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

प्रारंभ में महाप्रबंधक (मासंवि) प्रवीण कुमार ने यह आयोजित किए जाने वाले व्याखान के उद्धेश्यों पर प्रकाश डाला उपरांत उपस्थित महिलाकर्मियों हेतु स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. श्रीमती नम्रता सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेन्ट्रल हास्पिटल मनेन्द्रगढ़ हसदेव क्षेत्र ने बताया कि बढ़ती आयु के साथ महिलाओं में विभिन्न बीमारियों की संभावना रहती है, इन बीमारियों से सावधानी के उपाए उन्होंने बताए साथ ही इन बीमारियों से होने वाली परेशानियों से किस प्रकार बचा जा सकता है यह भी सुझाए।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को अपने परिवार के साथ ही साथ अपने स्वयं के खान-पान, गहरी व पर्याप्त नींद और व्यायाम पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने डिप्रेसन जैसी स्थिति से निपटने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंन ेआगे कहा किहमार ेबच्चे हमारे कल के भविष्य हैं उन्हें उचित संस्कार व सही मार्ग दर्शन करना हमारी स्वयं की जिम्मेवारी है ताकि वे बेहतर नागरिक बन सकें।
इस कार्यक्रम में विडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए एसईसीएल के सम्पूर्ण 13 क्षेत्र जुड़े हुए थे जिन्होंने इस विषय पर अपने प्रश्न पूूछे जिसका उत्तर डॉ. श्रीमती नम्रता सिंह ने दिया।

Leave a Reply

Next Post

महिला से चलती गाड़ी की छेड़छाड़, बचाव में कूदी महिला हालत नाजुक

शेयर करेजशपुर: जशपुर जिले में अपनी आबरू बचाने एक महिला को जान की बाजी लगानी पड़ गई है. महिला के साथ चलती बाइक में एक शख्स छेड़छाड़ कर रहा था. खुद को बचाने महिला तेज तफ्तार बाइक से कूद पड़ी. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां