महिला से चलती गाड़ी की छेड़छाड़, बचाव में कूदी महिला हालत नाजुक

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

जशपुर: जशपुर जिले में अपनी आबरू बचाने एक महिला को जान की बाजी लगानी पड़ गई है. महिला के साथ चलती बाइक में एक शख्स छेड़छाड़ कर रहा था. खुद को बचाने महिला तेज तफ्तार बाइक से कूद पड़ी. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है. घटना में शामिल आरोपी फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. कुनकुरी थाने के सामने की ये पूरी घटना है.

मिली जानकारी के मुताबित महिला को कांसाबेल इलाके से कुनकुरी जाना था. रास्ते में उसने एक शख्स से कुनकुरी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगा. उसके महिला को अपनी बाइक में लिफ्ट दी और कुनकुरी के लिए दोनों निकल गए. बताया जा रहा है कि रास्ते भर बाइक चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की. कुनकुरी पहुंचने पर महिला ने आरोपी को बाइक रोकने को कहा. लेकिन आरोपी ने बाइक रोकी नहीं और स्पीड से आगे ले जाने की कोशिश करने लगा. इसी बीच महिला ने खुद को बचाने के लिए बाइक से छलांग लगा दी.

महिला की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि ये पूरी घटना कुनकुरी थाने के सामने हुई. महिला थाने के पास ही गिरी. महिला के गिरते ही भीड़ इकट्ठा हो गई. घायल महिला को तुरंत कुनकुरी हॉलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती किया गया, बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला को काफी चोट आई है. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं वारदात के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया है. महिला अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Next Post

नपा : निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही पार्षदों के निर्वाचन हेतु नामांकन आज से प्रारंभ

शेयर करेबिलासपुर। छत्तीसगढ़ नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 अंतर्गत नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के पार्षद पदों के निर्वाचन के लिये आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग द्वारा प्रारूप-2 में सूचना के प्रकाशन के साथ ही नगरीय निकायों में पार्षदों के निर्वाचन हेतु नामांकन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं