कॉलेजों में अब नहीं चलेगी मनमानी! 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 14 सितंबर 2026। यूपी में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक गुणवत्ता की निगरानी के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में प्रवेश, पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम की नियमित निगरानी की जाएगी। विभाग ने परफॉरमेंस, रैंकिंग, इवैलुएशन एंड मॉनिटरिंग ऑफ यूपी हायर एजुकेशन एकेडमिक नेटवर्क (यूपी प्रमाण) पोर्टल लॉन्च किया है।

प्रदेश को चार भागों में बांटकर तीन विशेष सचिव और एक संयुक्त सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभाग हर साल शैक्षिक कैलेंडर जारी करता है, पर राज्य विश्वविद्यालय इसका अनुपालन नहीं करते। शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए नियमित मॉनिटरिंग का निर्णय लिया गया है। 

विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली के पर्यवेक्षण के लिए केपीआई आधारित डैशबोर्ड समीक्षा व्यवस्था लागू हुई है। इससे प्रवेश प्रक्रिया, शिक्षण, शैक्षणिक कैलेंडर, परीक्षा, मूल्यांकन और परिणाम का पर्यवेक्षण होगा। छात्र व शिक्षक उपस्थिति और गुणवत्ता सुधार भी इसमें शामिल हैं। सभी राज्य, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित महाविद्यालय इसके दायरे में आएंगे।

हर महीने विभाग को देंगे अपनी रिपोर्ट

उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव राम जन्म चौहान ने कुलसचिवों को पत्र भेजा है। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को यूपी प्रमाण पोर्टल पर सक्रिय रहने को कहा। निर्धारित सूचना समय से अपलोड करने और सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी अपने जोन की मासिक रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट सचिव उच्च शिक्षा को सौंपी जाएगी। सचिव उच्च शिक्षा इस रिपोर्ट को उच्च शिक्षा मंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्ट में पोर्टल के बिंदुओं और 26 केपीआई के आधार पर आकलन होगा। नोडल अधिकारी अपने जोन के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी करेंगे। वे आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराने का काम भी देखेंगे।

इन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

निधि श्रीवास्तव, विशेष सचिव: लखनऊ, अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर और बस्ती मंडल।
बीएन सिंह, विशेष सचिव: अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडल।
सर्वेश कुमार सिंह, विशेष सचिव: वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज और चित्रकूट मंडल।
शकील अहमद सिद्दीकी, संयुक्त सचिव: कानपुर, झांसी, आगरा और आजमगढ़ मंडल।

Leave a Reply

Next Post

रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या

शेयर करेसुबह मौरंग के ढेर पर मिला शव; पुलिस कर रही जांच इंडिया रिपोर्टर लाइव  लखनऊ, 14 सितंबर 2026। राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात एक जन्मदिन समारोह के बाद मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह मौरंग के ढेर पर शव पड़ा मिला। घटना से परिजनों […]

You May Like

फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या....|....कॉलेजों में अब नहीं चलेगी मनमानी! ....|....तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक....|.... गणेश चतुर्थी पर रणबीर कपूर-साई की फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज; मोशन पोस्टर भी किया जारी....|....भारत-चीन रिश्तों में नरमी के बीच क्वाड सक्रिय....|....सड़कें-स्कूल जर्जर, गोठान पर ताला, भाजपा सरकार में केवल रेत, नशे और भ्रष्टाचार का कारोबार चंगा -कांग्रेस....|....भाजपा सरकार राज्य की जनता को यह आश्वासन देगी क्या तारा में कोल उत्खनन नहीं होने देंगे? - कांग्रेस....|....मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश