रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 लखनऊ, 14 सितंबर 2026। राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात एक जन्मदिन समारोह के बाद मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह मौरंग के ढेर पर शव पड़ा मिला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। डीसीपी, एसीपी, इंस्पेक्टर और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। 

घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बरिगवां की है। यहां रामबाबू मौर्य (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से काकोरी के गोला कुआं गांव का रहने वाला था। कृष्णा नगर क्षेत्र में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

एसीपी अभिषेक पांडे के मुताबिक, रविवार रात झोपड़पट्टी निवासी शुभम की बेटी का जन्मदिन समारोह था। कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।  डीसीपी बसंत कुमार रल्ला ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके घटना का खुलासा किया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

 ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर

शेयर करेपिस्टल सप्लाई-सट्टे का नेटवर्क इंडिया रिपोर्टर लाइव  कानपुर, 14 सितंबर 2026। कानपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह उर्फ संजय ढाबा पिस्टलों का सप्लायर भी है। स्वरूपनगर पुलिस ने इसे कई साल पहले जेल भेजा था। साथ ही वह बिठूर, उन्नाव, शुक्लागंज, जाजमऊ में बुक भी लगवाता है। पनकी समेत […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार