‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा

Indiareporter Live
शेयर करे

मां के अटूट साथ ने दिखाई उड़ान की राह

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 जुलाई 2025। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ केवल बच्चों के प्रतिभा मंच भर नहीं है, बल्कि यह उन माताओं की निस्वार्थ ममता और अटूट समर्थन का उत्सव भी है जो अपने बच्चों के सपनों को उड़ान देने में सबसे बड़ी ताकत बनती हैं। सोशल मीडिया पर इन छोटे-छोटे डांसिंग स्टार्स के परफॉर्मेंस को लाखों लोग देख और पसंद कर रहे हैं, यह साबित करते हुए कि दिल जीतने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। उतराखंड के रामनगर से आए सेंसेशनल सोमांश डंगवाल के लिए भारत के सबसे बड़े डांसिंग मंच तक का सफर उसकी मां की हिम्मत और बिना शर्त प्यार की बदौलत ही मुमकिन हो पाया है। सेंसेशनल सोमांश के लिए उसकी मां कंचन डंगवाल सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी हैं। वह कहती हैं,”मैं कभी भी घर से बाहर निकलने से डरती थी। रामनगर जैसे छोटे शहर में तो सूर्यास्त के बाद बाहर जाना भी असुरक्षित लगता था। लेकिन अपने बेटे के सपने के लिए मैंने सारे डर पीछे छोड़ दिए, अपना शहर छोड़ा और मुंबई जैसे बड़े शहर में आ गई। एक मां अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। आज मुझे गर्व है कि सोमांश ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ जैसे बड़े मंच पर नजर आएगा। मुझे उसके टैलेंट पर पूरा भरोसा है और मैं हमेशा उसके साथ हूं।”

सोमांश इस बात को लेकर भावुक हो गया और उसने कहा, “मुझे खुद को बहुत भाग्यशाली लगता है कि मेरी मम्मी हमेशा मेरे साथ हैं। मुझे पता है कि उनके लिए घर छोड़कर एक नए शहर में आना आसान नहीं था। लेकिन वह ये सब मेरे लिए कर रही हैं, और उनका प्यार ही मुझे हर दिन अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है ताकि मैं उन्हें गर्व महसूस करा सकूं। यह मां-बेटे की कहानी एक बार फिर याद दिलाती है कि हर छोटे कलाकार के पीछे एक शांत नायक होता है – एक मां, जो अपने बच्चे के साथ सपने देखती है और उन्हें साकार करने की हिम्मत देती है।  ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’, शुरू हो रहा है 19 जुलाई से, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में 'विकसित भारत में महिलाओं का नेतृत्व’ शिखर सम्मेलन का आयोजन 

शेयर करेक्लासरूम से लेकर बोर्डरूम तक: विकसित भारत की राह दिखा रहीं महिला लीडर्स (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 जुलाई 2025। मुंबई स्थित प्रिन. एल. एन. वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च (वीस्कूल) ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (एआईएमएस) और रतन टाटा महाराष्ट्र स्टेट स्किल्स यूनिवर्सिटी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण