भगवान शिव पर रायपुर में आपत्तिजनक टिप्पणी

Indiareporter Live
शेयर करे

भगवान शिव पर रायपुर में आपत्तिजनक टिप्पणी: बीजेपी नेता चिमनानी ने खोला मोर्चा, बोले- आरोपी पर हो कड़ी कार्रवाई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 09 अगस्त 2026। सावन मास चल रहा है। ऐसे में देश-प्रदेश के शिवालयों में श्रद्दालु पूजा-अर्चना करने में लगे हुए हैं। मंदिरों में जयघोष हो रहे हैं। चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अराजक तत्व ने भगवान शिव पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसे लेकर हिंदू समाज और हिंदुवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मोर्चा खोल दिया है। 

बीजेपी नेता चिमनानी और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश पांडेय के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमण्डल ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा। सनातन धर्म के आराध्य देवी-देवताओं और शिवलिंग पर बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी 
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस को बताया कि आरोपी हंसराज गोयल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर भगवान शंकर के शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में रायपुर निवासी अरुण पन्नालाल ने भी रिप्लाई करते हुए अशोभनीय कमेंट किया है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि इस तरह के कमेंट से हिन्दू धर्म के अनुयायियों एवं सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। दोनों आरोपी विभिन्न धर्मों के बीच घृणा एवं वैमनस्यता बढ़ाते हुए हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। इससे प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने और सनातन धर्म का अपमान करने के लिए हंसराज गोयल और अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया जाये।

Leave a Reply

Next Post

सेनानियों के त्याग और बलिदान से ही आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं - दीपक बैज

शेयर करेप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा, अगस्त क्रांति दिवस व विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 09 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज अगस्त क्रांति दिवस है। आज ही के दिन महात्मा गांधी […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा