खटीमा में शारदा नदी में गिरी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को निकाला बाहर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

खटीमा 26 मई 2023। देर रात एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर लोहियाहेड के समीप शारदा नहर में गिर गई। हादसे में तीन बच्चों एवं महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दो गांव में मातम छा गया। पुलिस ने देर रात को ही इनोवा कार से पांचों के शव बरामद कर  मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शुक्रवार की सुबह उनके शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पावर हाउस कॉलोनी लोहियाहेड निवासी 38 वर्षीय द्रोपती उर्फ दुर्गा पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र अपनी पुत्री 12 वर्षीय ज्योति एवं इनोवा कार चालक नगरा तराई निवासी 40 वर्षीय मोहन सिंह धामी पुत्र बहादुर सिंह धामी के साथ इनोवा कार में सवार होकर गुरुवार की शाम को अपने भाई अंजनिया बुढ़ाबाग निवासी मोहनचंद के घर गई थी। देर रात को अपने भाई के पुत्र 5 वर्षीय सोनू एवं 7 वर्षीय पुत्री दीपिका को लेकर वापस लोहियाहेड अपने घर लौट रहे थे। तभी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पावर हाउस जाली के समीप शारदा नहर में गिर गई। इस बीच जब वह घर नहीं पहुंचे, तो उनके भाई मोहनचंद को इसकी चिंता हुई। जिसके बाद उनकी ढूंढ खोज शुरू की गई। तो पता चला इनोवा कार शारदा नहर में गिरी हुई है। इस पर मोहनचंद ने पुलिस को सूचना दी।

देर रात को ही थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शारदा नहर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। शारदा नहर में  गिरी इनोवा कार को बमुश्किल रस्सी एवं अन्य वाहनों की मदद से खींचा गया। इसके बाद कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें 108 सेवा से उप जिला चिकित्सालय लाया गया।  जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

पीवी सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, किदांबी श्रीकांत हुए बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2023। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को उन्होंने चीन की यी मान हांग को शिकस्त दी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने निचली रैंक वाली हांग को […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक