राहुल गांधी बोले: कोरोना रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान, केंद्र की ढील से मर रहे लोग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2021। बीते साल कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब कहा है कि कोरोना के प्रसार से बचने के लिए अब ‘फुल लॉकडाउन’ ही एकमात्रा रास्ता बचा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत सरकार की निष्क्रियता की वजह से मासूम लोगों की जान जा रही है।

राहुल गांधी ने कोरोना से निपटने के लिए खराब प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार समझ नहीं रही। इस स्थिति में कोरोना को फैलने से रोकने का एकमात्र रास्ता पूर्ण लॉकडाउन है। भारत सरकार की निष्क्रियता से कई मासूम लोग मर रहे हैं।

बीते कई हफ्तों से राहुल गांधी कोरोना से निपटने को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। सोमवार को भी कर्नाटक के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 24 मरीजों के मारे जाने को राहुल गांधी ने हत्या करार दिया था। 

बता दें कि इस बीच मंगलवार को भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 57 हजार 229 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया है। वहीं, इस दौरान 3 हजार 449 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल पर संकट : बालाजी कोविड पॉजिटिव, सीएसके-राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच रद्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 मई 2021 । चेन्नई सुपर किंग्स और (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच रद्द कर दिया गया है। एल बालाजी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच रद्द कर दिया है।  बोर्ड […]

You May Like

जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान