मोहल्ला क्लास का सफलतापूर्वक हो रहा है संचालन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 अक्टूबर 2020। कोरोनाकाल के दौरान छात्रों की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा ऐसे कई अभिनव प्रयास किए गए जिसकी वजह से बच्चें सुरक्षित रहकर शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं। जिला राजनांदगांव के मोहला विकासखंड के 16 संकुलों में कोरोना काल के दौरान शिक्षकों, शिक्षा सारथियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सक्रियता की वजह से मोहल्ला क्लास का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मोहला विकासख्ंाड के कोर्रामटोला संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांडरवानी में शाला के शिक्षक नरेन्द्र रामटेके और भीष्म राम भुआर्य और शिक्षासारथी कुमारी पावित्री और कुमारी माधुरी द्वारा मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। संकुल समन्वयक रूपेंद्र कुमार नंदे ने बताया कि ग्राम पांडरवानी में लगभग 3 महीने से मोहल्ला क्लास का संचालन हो रहा है। विकासखंड के अंतर्गत सभी 16 संकुलों में मोहल्ला क्लास के संचालन में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन के लिए अधिकारियों के द्वारा विकासखंड का नियमित दौरा किया जा रहा है। मोहला ब्लॉक के सभी 16 संकुल समन्वयक मोहल्ला क्लास के सुचारू संचालन के लिए सहयोग और मार्गदर्शन दे रहे हैं। मोहला विकासखंड में सभी के टीम वर्क का परिणाम है कि पढ़ई तुंहर दुआर योजना और मोहल्ला क्लास ने अपनी सफलता का नया आयाम स्थापित किया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में पिछले दो साल में सड़कों और पुलों के काम आयी तेजी : स्वीकृत हुए 13 हजार 230 करोड़ रूपए के 4050 कार्य

शेयर करेपहुंच विहीन शासकीय भवनों, हाट बाजार और मेला स्थल तक बनायी जा रही हैं मुख्यमंत्री सुगम सड़क बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने ई-श्रेणी के तहत पंजीयन और 50 लाख रूपए तक के ठेके की व्यवस्था प्रदेश में शीघ्र लागू होगी धरसा विकास योजना इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 अक्टूबर […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस