भगोड़े अमृतपाल सिंह के पंजाब बाॅर्डर पार करने के बाद अब उत्तराखंड, नेपाल चौकियों को किया हाई अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 24 मार्च 2023। अलगाववादी संगठन ‘वारिस दे पंजाब’ के प्रमुख एवं अलगाववादी भगोड़े अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड भाग जाने की खबरों के बीच उत्तराखंड को हाई अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के उधम सिंह नगर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं, साथ ही उत्तर प्रदेश को भी हाई अलर्ट किया गया है। इसके साथ हीअमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका में बॉर्डर चौकियों को भी अलर्ट किया गया है। 

वहीं इससे पहले अमृतपाल सिंह के एक और कथित सहयोगी को राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वीरवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मंगलवार को तिलक विहार से बीमा एजेंट अमित सिंह को गिरफ्तार किया। अमृतपाल पंजाब पुलिस द्वारा उसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से फरार है। पंजाब सरकार ने अमृतसर के पास अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के बाद अमृतपाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। उसके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी की सजा को लेकर कांग्रेस ने आज बुलाई इमरजेंसी बैठक, राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे नेता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 मार्च 2023। कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं