अमेरिका बिना किसी शर्त के उत्‍तर कोरिया से चाहता है बातचीत, मानवीय मदद देने को भी तैयार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टोक्‍यो 24 अक्टूबर 2021। उत्‍तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम का कहना है कि अमेरिका उत्‍तर कोरिया से बिना पूर्व निर्धारित शर्तों के बातचीत के लिए तैयार है। दक्षिण कोरिया के कोरियाई प्रायदीप की शांति और सुरक्षा के लिए नियुक्‍त विशेष प्रतिनिधि न क्‍यू ड्यूक से सियोल में हुई वार्ता के दौरान उन्‍होंने ये बात कही है। इस मौके पर सुंग ने कहा कि वो नू के साथ विभिन्‍न विकल्‍पों और पहल पर काम आगे भी जारी रखेंगे। यानहाप एजेंसी के मुताबिक उन्‍होंने इस दौरान ये भी कहा कि रिपब्लिक आफ कोरिया युद्ध खत्‍म करने के प्रपोजल और प्रायदीप को खुशहाल बनाए रखने के लिए अपने विचारों को साझा करेंगे।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान सुंग ने कहा कि अमेरिका उत्‍तर कोरिया में वैश्विक कोरोना महामारी से उपजे मानवीय संकट को लेकर काफी चिंतित है। इसके लिए वो मानवीय आधार पर मदद करने को भी तैयार है। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए अमेरिका उत्‍तर कोरिया से बिना शर्त बातचीत को भी तैयार है। उन्‍होंने ये भी कहा कि अमेरिका इस बात को साफतौर पर कहना चाहता है कि अमेरिका को इस मुद्दे पर आगे बढ़ने में कोई परेशानी नहीं है। उन्‍होंने इस बात की भी उम्‍मीद जताई है कि इस मुद्दे पर उत्‍तर कोरिया की तरफ से उन्‍हें सकारात्‍मक संकेत मिलेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्‍तर कोरिया ने अपनी एक अत्‍याधुनिक मिसाइल का टेस्‍ट किया था जिसके बाद कोरियाई प्रायदीप में तनाव बढ़ गया था। सुंग ने इस वार्ता के दौरान उत्‍तर कोरिया से प्रायदीप को अस्थिर करने के किसी भी कदम को न उठाने की भी अपील की है। सुंग की अपील पर नू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यदि उत्‍तर कोरिया अमेरिका से बातचीत का आफर स्‍वीकार कर लेता है तो किसी भी मुद्दे पर बातचीत संभव है।

आपको यहां पर ये भी बता दें कि अक्‍टूबर की शुरुआत में ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता नेड प्राइस ने कहा कि वाशिंगटन उत्‍तर कोरिया के किसी भी अधिकारी से बिना पूर्व शर्त के मिलने और बात करने को तैयार है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भी अमेरिका के राजदूत लिंडा थोमस ग्रीनफील्‍ड ने भी इसी तरह का बयान देते हुए कहा था कि अमेरिका उत्‍तर कोरिया के साथ वार्ता करना चाहता है। वहीं मानवाधिकार पर यूएन के स्‍पेशल रेपोर्टर थोमस ओजे क्‍वीनटाना ने कहा था कि उत्‍तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों की समीक्षा करने की जरूरत है। उनका ये भी कहना था कि महामारी को देखते हुए इनमें ढिलाई दी जा नी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश: उपुचनाव से पहले किसान कल्याण को लेकर कांग्रेस व भाजपा में वाकयुद्ध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 24 अक्टूबर 2021। मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह होने वाले उपचुनावों से पहले सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच शनिवार को किसान कल्याण के मुद्दे को लेकर वाकयुद्ध शुरू हो गया। यह वाकयुद्ध उस समय शुरू हुआ जब प्रदेश सरकार ने घोषणा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक