पीएम मोदी ने देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Indiareporter Live
शेयर करे

पीएम मोदी बोले- विकसित भारत को सुनिश्चित करेंगे आधुनिक शहर, आत्मनिर्भर भारत के लिए आज बड़ा दिन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हैं। अहमदाबाद में उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, देश के शहरों के विकास पर इतना अधिक फोकस, इतना बड़ा निवेश इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ये शहर, आने वाले 25 साल में विकसित भारत के निर्माण को सुनिश्चित करने वाले हैं। उन्होंने कहा, पुराने शहरों में सुधार और उनके विस्तार पर फोकस के साथ-साथ ऐसे नए शहरों का निर्माण भी किया जा रहा है, जो ग्लोबल बिजनेस डिमांड के अनुसार तैयार हो रहे हैं। आज 21वीं सदी के भारत के लिए अर्बन कनेक्टिविटी के लिए और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। 21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है।

इससे पहले पीएम मोदी ने गांधी नगर में देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अहमदाबाद में कहा, वंदे भारत एक हवाई जहाज की तुलना में ट्रेन के अंदर 100 गुना कम शोर करता है। जो लोग उड़ानों में यात्रा करने के आदी हैं, वे वंदे भारत ट्रेन का अनुभव करने के बाद इसे पसंद करेंगे। शहर में ट्रांसपोर्ट का सिस्टम आधुनिक हो, कनेक्टिविटी हो, यातायात का एक साधन दूसरे को सपोर्ट करे, ये किया जाना आवश्यक है। आज गांधीनगर का रेलवे स्टेशन दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट से कम नहीं है। उन्होंने कह, भारत सरकार ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाने की स्वीकृति दे दी है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत करने में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका अहम: अमेरिकी दूत माइक हैंकी

शेयर करेहिंदी दिवस समारोह में संघ के पत्रकारों को हैंकी का हिंदी में संबोधन इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 सितंबर 2022। मुंबई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महत्वपूर्ण सूचनाओं और […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं