प्याज, टमाटर और दालों की कीमतों को लेकर मोदी सरकार का एलान, आज से सस्ती हो रही हैं कीमतें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : मोदी सरकार ने प्याज, टमाटर और दालों की बढ़ती कीमतों से जनता को राहत देने का निर्णय लिया है। सरकार ने प्याज, टमाटर और दहलनों की बढ़ती कीमतों को लेकर एलान किया है। बुधवार को उपभोक्ता मामलों की स्थायी समिति ने प्याज, टमाटर और दालों की कीमतों को लेकर एक बैठक की। इसके अलावा बैठक में प्याज टमाटर की उपलब्धता और और उनकी सेवाओं को बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।

उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधि, मदर डेयरी, दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि, एमडी नैफेड, केंद्रीय भंडार और उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। मीटिंग में कमिटी ने दिल्ली में प्याज, टमाटर औऱ दालों की कीमतों में कमी को लेकर चर्चा की। इस दौरान कई फैसले भी लिए गए। इसके साथ ही समिति ने तुरंत प्रभाव से इन चीजों की आपूर्ति करने को कहा है।

मीटिंग में नैफेड को दिल्ली समेत विभिन्न उपभोक्ता केंद्रों में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कहा गया है कि आने वाले समय में खरीफ प्याज की आवक बढ़ेगी जिससे पहले ही प्याज की कीमतों में कमी आनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही मदर डेयरी और सफल को दिल्ली समेत हर रोज 04 ट्रक तक खुदरा बिक्री के लिए और अधिक स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कीमतों पर भी तुरंत प्रभाव देखने को मिलेगा।

मीटिंग में मदर डेयरी ने कहा कि वह दिल्ली में तीन अलग-अलग कीमतों पर टमाटर की तीन किस्मों की बिक्री कर रहा है। जिनकी कीमतें 30 रुपए, 40 रुपए और 55 रुपए तय की गई है। इन कीमतों पर कमिटी ने और कमी करने को कहा है, जिसके बाद वे कमिटी के फैसले पर सहमत हो गए। मदर डेयरी ने बैठक में अपने 400 रिेटल आउटलेट्स में टमाटर की कीमतें 02 से 03 रुपए तक कम करने को कहा है।

Leave a Reply

Next Post

कमलेश तिवारी के हत्यारोपी देर रात लाए गए लखनऊ, आज खुलेंगे कई राज

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ : हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपी शेख अशफाक हुसैन और मोइनुद्दीन पठान को बुधवार देर रात लखनऊ ले आया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गुजरात गई पुलिस टीम ने कोर्ट से दोनों की 72 घंटे की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक