100 साल तक जीना चाहते हैं तो ये 4 विटामिन अपनी डाइट में शामिल करें, फिर बीमार नहीं होंगे कभी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 09 मई 2024। ऐसा भला कौन होगा जो चाहता होगा कि वो जल्दी इस दुनिया से चला जाए? हर कोई अपनी जिंदगी को अच्छी तरह से जीना चाहता है और लंबी उम्र जीना चाहता है, ताकि वह अपना पूरा जीवन हंसी खुशी और हेल्दी रहकर बिता सकें. लेकिन बढ़ती उम्र में विटामिन और मिनरल्स की कमी से शरीर कमजोर हो जाता है और ना चाहते हुए भी कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में विटामिन की कमी ना हो और आप लंबी उम्र तक अपनी लाइफ इंजॉय कर सकें।

जी हां, धूप से मिलने वाला विटामिन डी हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि यह कई तरह की बीमारियों से हमें बचाता है. इससे कैंसर, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, डायबिटीज, ब्रेन डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है, ऐसे में आप सुबह की धूप जरूर लें, नहीं तो विटामिन डी के सप्लीमेंट्स अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।

ओमेगा 3 फैटी एसिड

अगर आप लंबी लाइफ चाहते हैं और लंबे समय तक हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड को जरूर शामिल करें. यह आपको ब्रेन और नर्व से जुड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं. इसमें DHA और EPA होता है, जो मौत के खतरे को 20% तक कम कर सकता है, इतना ही नहीं यह अल्जाइमर, पार्किंसन, डिप्रेशन आदि समस्याओं को भी दूर करता है.

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम भी एक ऐसा विटामिन है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है. ये आमतौर पर प्लांट बेस्ड फूड, व्होल ग्रेन, नट्स और सीड्स में पाया जाता है. इसमें डीएनए को रिपेयर करने की कैपेसिटी होती है, जो लंग कैंसर, हार्ट डिजीज के खतरे को लगभग 40% तक कम कर सकती है, इसलिए मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों को हमें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

कोलीन

शरीर के लिए कोलीन विटामिन होना बहुत जरूरी है, इसकी कमी से ब्रेन पर असर पड़ता है और ब्रेन डैमेज होने का खतरा होता है. इतना ही नहीं इससे लीवर और मसल्स डैमेज भी हो सकती है. ऐसे में रोज आपको 450 से 550 मिलीग्राम कोलीन विटामिन की जरूरत होती है. यह आपको यंग रखने का काम करती है और आपकी लाइफ को लॉन्ग बनाती हैं।

Leave a Reply

Next Post

इन हाइड्रेटिंग फलों से कम होने लगता है शरीर का वजन, पतले होने के लिए इन्हें खाना कर दीजिए शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 09 मई 2024। शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी होता है. पानी की कमी पूरी करने के लिए जायजतौर पर पानी पीना तो जरूरी है ही, साथ ही प्रोपर हाइड्रेशन के लिए खानपान में और भी ऐसी चीजें शामिल करना जरूरी है जो शरीर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां