हरियाणा में भाजपा के 6 मंत्री पीछे, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी टोहाना सीट से पीछे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुरुग्राम : हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझाने में कभी भाजपा को बहुमत मिल रहा था तो कभी कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। इस बीच भाजपा के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी टोहाना सीट से पीछे हैं। जेजेपी के देविंदर सिंह बबली करीब 12 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। बता दे कि दो मंत्रियों को भाजपा ने पहले ही चुनाव में नहीं उतारा था।

सुबह 11 बजे तक के रुझानों के अनुसार, बीजेपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में वह 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में वह 15 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेजेपी सात सीटों पर आगे चल रही है।

अगर हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस में कोई भी अगर 46 के बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाता है तो उसे सरकार बनाने के लिए जेजेपी का सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में जेजेपी हरियाणा में किंगमेकर साबित हो सकती है। अभी ये रुझान है इसलिए पूरे नतीजे आने पर असल तस्वीर साफ हो सकेगी। 

मनोहर के कैबिनेट मंत्रियों का हाल

अनिल विज 6136 से आगे 

कैप्टन अभिमन्यु 12945 से पीछे 

रामबिलास शर्मा  2433 से पीछे

ओपी धनखड़ 1856 से पीछे 

कृष्णलाल पंवार 13565 से पीछे 

कविता जैन 11313 से पीछे 

चार राज्य मंत्रियों में कृष्ण बेदी और मनीष ग्रोवर पीछे 

(नरबीर सिंह और विपुल गोयल को टिकट नहीं)

हरियाणा चुनाव रुझान 11 बजे

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी तरलोचन सिंह से 7,047 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नेता सतीश नांदल से 8,505 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट पर भाजपा की सोनाली फोगाट से 10,000 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • उनके भाई कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्र मोहन पंचकुला सीट से भाजपा के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता से महज 29 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • सोनीपत की बरोदा सीट से भाजपा के योगेश्वर दत्त कांग्रेस के श्री कृष्ण हुड्डा से 430 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • कैथल सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लीला राम से 293 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला उचान कलां सीट से करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रेमलता से 10,420 मतों से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा चुनाव रुझान 10:30 बजे

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में डाले गए मतों की गणना जारी है और राज्य में साढ़े दस बजे तक दलीय स्थिति इस प्रकार है :

दल का नाम                विजयी       आगे  

भारतीय जनता पार्टी          0           38

कांग्रेस                            0           27  

निर्दलीय                          0            7  

जननायक जनता पार्टी        0           11  

इनेलो                              0             2

Leave a Reply

Next Post

वर्ली से आदित्य ठाकरे आगे, रुझानों में बीजेपी-शिवसेना को बहुमत

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली : महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव और सतारा लोकसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ से बजे शुरू हो गई। चुनाव अधिकारी ने बताया है कि मतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गयी है। पुलिस ने मतगणना शांतिपूर्वक कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं