आत्मनिर्भर भारत: गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान, अब सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज के कैंटीनों में सिर्फ स्वदेशी सामान बिकेंगे

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत अभियान को शुरू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अहम ऐलान किया है। शाह ने ट्वीट किया कि अब सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज यानी CAPF के कैंटीनों में सिर्फ स्वदेशी सामानों की बिक्री होगी। नया नियम 1 जून से यानी अगले महीने से लागू होगा। उन्होंने देशवासियों से भी देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लाएं व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें। हर भारतीय अगर भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो 5 वर्षों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है।

शाह ने बताया कि गृह मंत्रालय ने बुधवार को फैसला लिया कि अब सीएपीएफ के कैंटीनों में देश में बने उत्पादों की ही बिक्री की जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 01 जून 2020 से देशभर की सभी कैंटीनों पर यह लागू होगा। इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे।

एक दिन पहले ही मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान की अपील की थी। इसके लिए उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के महा पैकेज का भी ऐलान किया। पीएम ने देशवासियों से लोकल पर वोकल होने की अपील की थी।

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों को एक फोन पर मिली मदद,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पहल

शेयर करेसुशांत शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की बात हिमाचल समेत उत्तर के पहाड़ी राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए ट्रेन के लिए भी पहल होगी इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 14 मई 2020– हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा ज़िले के फ़तेहपुर में लगातार लॉक डाउन के कारण बिना राशन […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'