बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट , 46 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2020। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 75 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस अहम बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई थी। 

बिहार चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होना है. वहीं, दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होने हैं।  शुक्रवार से इन सीटों के लिए नामांकन शुरू हो गया है. 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है. दूसरे चरण की सीटों के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी।  

बता दें कि एनडीए में जदयू को 122, बीजेपी को 121 सीट मिली हैं. इनमें से जदयू ने अपने खाते से हम पार्टी को 7 सीटें दी हैं, जबकि अब बीजेपी ने VIP को 11 सीटें दी हैं. 2015 को छोड़कर पिछले डेढ़ दशक में बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा है, लेकिन यह पहली बार है जब सीट शेयरिंग में बीजेपी को बिहार में जेडीयू से ज्यादा विधानसभा सीटें मिली हैं जबकि इससे पहले तक नीतीश कुमार की पार्टी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा करती थी।  

Leave a Reply

Next Post

कृषि उत्पादन आयुक्त ने कांकेर जिले में लघुधान्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना की समीक्षा की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 अक्टूबर 2020। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्थापित किए जा रहे लघुधान्य इकाई, पोषण बाड़ी विकास योजना, गौठानों में कुक्कुट पालन की स्थापना और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल