जैश कर सकता है भारत में आतंकी हमला, सरकार को कई एजेंसियों ने दी चेतावनी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : डार्क वेब से पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संभावित आतंकी हमलों के संदेश मिल रहे हैं।कई खुफिया एजेंसियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जैश कई आतंकी हमलों को अंजाम दे सकता है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। मिलिट्री इंटेलिजेंस, द रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सरकार को संभावित आतंकी हमलों को लेकर चेताया है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह खतरे की गंभीरता को दिखाता है।’ उन्होंने कहा, ‘इनमें से प्रत्येक एजेंसी व्यक्तिगत रूप से एक ही निष्कर्ष पर पहुंची है।’ अयोध्या पर शीर्ष अदालत का फैसला आ चुका है जिससे पाकिस्तान के आतंकी समूहों द्वारा आतंकी हमलों की संभावना बहुत ज्यादा है।

दूसरे वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आतंकी सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करना चाहते हैं।’ आतंकियों के डार्क वेब में कोडेड संचार को जब अन्य एजेंसियों से मिलाया गया तो सुरक्षा एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची कि संभावित हमलों से निपटने के लिए किस तरह की तैयारी की जाए। 

आतंकी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को टारगेट कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों पांच अगस्त से ही हाई अलर्ट पर हैं। इस तारीख को भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था। अधिकारी ने कहा, ‘आतंकियों के हमले को अंजाम देने की कोशिश पहले से अलग और पक्की लग रही है।’

Leave a Reply

Next Post

सीट से उठते ही भूल जाता हूं तनाव : जस्टिस बोबडे

शेयर करेनई दिल्ली : देश के सबसे अहम मामले यानी अयोध्या मसले पर शनिवार को फैसला सुनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ का हिस्सा रहे जस्टिस एसए बोबडे अपने काम के कारण कभी तनाव में नहीं आते। देश के अगले चीफ जस्टिस बनने जा रहे जस्टिस बोबडे का […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही