सीट से उठते ही भूल जाता हूं तनाव : जस्टिस बोबडे

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : देश के सबसे अहम मामले यानी अयोध्या मसले पर शनिवार को फैसला सुनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ का हिस्सा रहे जस्टिस एसए बोबडे अपने काम के कारण कभी तनाव में नहीं आते। देश के अगले चीफ जस्टिस बनने जा रहे जस्टिस बोबडे का कहना है कि वह सीट से उठते ही किसी भी मसले से जुड़े तनाव को भुला देते हैं।महज 10 दिन पहले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की जगह सुप्रीम कोर्ट का 47वां चीफ जस्टिस बनने की मंजूरी पाने वाले जस्टिस बोबडे से दरअसल अयोध्या जैसे तनावपूर्ण मसलों की सुनवाई के चलते जजों पर आने वाले दबाव के बारे में पूछा गया था। 63 वर्षीय जस्टिस बोबडे ने कहा, उन्हें तनावमुक्त होने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता। जस्टिस बोबडे ने कहा, मैं जैसे ही सीट से उठता हूं, तो सबकुछ (तनाव) भूल जाता हूं। बस भुला देता हूं।

बता दें कि महाराष्ट्र के एक नामी वकील परिवार से संबंध रखने वाले जस्टिस बोबडे अयोध्या मसले के अलावा जस्टिस गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच समिति, निजता का अधिकार को सांविधानिक दर्जा देने वाली शीर्ष अदालत की नौ सदस्यीय पीठ, आधार की अनिवार्यता खत्म करने वाली पीठ और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में नई चयनित कार्यकारिणी को एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी (सीओए) से अधिकार वापस दिलाने आदि जैसे बड़े मसलों पर दिए गए फैसलों का हिस्सा रह चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

लोकवाणी चौथी कड़ी के प्रसारण को उत्साह से सुना शहरवासियों ने

शेयर करेशहरों को स्वच्छ रखने, शिक्षा, रोजगार, आवास पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मासिक रेडियो वार्ता। लोकवाणी के चैथी कड़ी के प्रसारण को शहर के लोगों ने उत्साह से सुना। प्रसारण का विषय ”नगरीय निकाय के विकास का नया दौर पर मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय