रोहित का ब्रोंको टेस्ट, एशिया कप से पहले गिल-बुमराह और जितेश भी फिट घोषित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 सितंबर 2025। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 से पहले अपनी फिटनेस परीक्षा में शानदार नतीजे दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित फिटनेस कैंप के दौरान ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट पास कर सभी को प्रभावित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शारीरिक बनावट और स्टैमिना में काफी सुधार देखने को मिला और कोचिंग स्टाफ उनके प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट नजर आया।

ब्रोंको टेस्ट क्या है?
यह टेस्ट खिलाड़ियों की गति, स्टैमिना और एरोबिक क्षमता मापने के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें खिलाड़ी को 20, 40 और 60 मीटर की दूरी लगातार दौड़कर तय करनी होती है और हर बार स्टार्टिंग लाइन पर लौटना होता है। यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई जाती है। इसे रग्बी से लिया गया है और क्रिकेटरों के लिए यह यो-यो टेस्ट का विकल्प माना जा रहा है।

रोहित वनडे सीरीज में खेलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु में टेस्ट के दौरान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सभी लोग रोहित की शारीरिक दमखम और उनके प्रदर्शन से प्रभावित थे। रोहित भारतीय खिलाड़ी के रूप में केवल वनडे प्रारूप में ही सक्रिय हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेला था। हालिया रिपोर्ट और किए गए परीक्षण के परिणाम उनके लिए बड़ी राहत की बात होंगे। रोहित शर्मा के लिए आने वाला समय दिलचस्प है।

उन्होंने पिछले साल भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था और लगभग एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। अक्तूबर में उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज (19, 23 और 25 अक्तूबर में भागीदारी तय है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या वह 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक कानपुर में होने वाले इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के तीन वनडे मैचों में भी हिस्सा लेंगे या नहीं।

गिल-बुमराह भी फिट
सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह ने भी अपने-अपने टेस्ट पास किए। गिल ने आराम से न्यूनतम मानक हासिल किए, जबकि बुमराह ने चोट से उबरने के बाद अपनी लय और फिटनेस दोनों साबित की। खिलाड़ियों का DXA स्कैन भी हुआ जिसमें बॉडी कंपोजिशन और बोन स्ट्रेंथ की जांच की गई। गिल को आगामी एशिया कप के लिए उपकप्तान बनाया गया है। एशिया कप टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत नौ सितंबर से होगी।

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 01 सितंबर 2025। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस विषय में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं की सुरक्षा को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल