कई लोगों ने थामा सपा का दामन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 29 अगस्त 2026। राजधानी में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई।इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। अखिलेश यादव ने नए सदस्यों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अखिलेश बोले- मुफ्त बस का वादा कर बसें हटवाईं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा का वादा तो किया, लेकिन बसें ही हटवा दीं।
अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, “प्राण जाए पर वचन न जाए कहने वाले रघुवंशियों तक को ठग लेने वाले ये भाजपा नेता क्या वचन निभाएंगे।”

जाट समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

उन्होंने जाट समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गए लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के दुखी पिता की बात सुनेंगे या उनसे भी उसी तरह पेश आएंगे, जैसा पहले एक दुखी मां के साथ हुआ था।अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं। उन्होंने कहा कि आज जो जाट नेता अपने स्वार्थ के कारण भाजपा के साथ खड़े हैं, उनसे पूरा जाट समाज जवाब मांग रहा है। सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि भाजपा के सहयोगी जाट नेता आखिर कहां भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा जाट आज ऐसे नेताओं को तलाश रहे हैं और उनसे जवाब मांगना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

एनएच-45 पर भीषण हादसा

शेयर करेसड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर टैंकर के पलटने से चालक की मौत, इंजन के नीचे दबा मिला शव इंडिया रिपोर्टर लाइव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 अगस्त 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-45 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क निर्माण कार्य में लगे एक ट्रैक्टर […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस