असम-मेघालय अंतरराज्यीय सीमा पर झड़प, किसी के घायल होने की नहीं है सूचना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिलांग 27 सितम्बर 2023। असम-मेघालय अंतरराज्यीय सीमा के पास एक विवादित गांव में ताजा झड़प हुई। बता दें कि दोनों पक्षों के स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे पर हमला करने के लिए धनुष-बाण और गुलेल का इस्तेमाल किया। इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। दोनों राज्यों की पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल का दौरा करने और स्थानीय लोगों को शांत करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

हालांकि, मंगलवार को मेघालय के पश्चिम जैंतिया हिल्स जिले और असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के बीच सीमा पर लापांगप गांव में हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। असम-मेघालय सीमा पर तनाव तब पैदा हो गया जब 26 सितंबर को दोनों राज्यों के सीमावर्ती गांव के दो अलग-अलग समुदायों के ग्रामीणों ने लापांगप गांव में एक-दूसरे पर धनुष, तीर और गुलेल से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, अभी स्थिति सामान्य है।

दोनों राज्यों की पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल का दौरा करने और स्थानीय लोगों को शांत करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। बुधवार सुबह स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण रही क्योंकि दोनों राज्यों के पुलिस बलों ने ग्रामीणों को उस स्थान पर एकत्र होने से रोक दिया जहां झड़प हुई थी।

पश्चिम जैंतिया हिल्स जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में अपने समकक्षों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

हमदानिया में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से लगी आग; 100 लोगों की मौत, 150 के करीब घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बागदाद 27 सितम्बर 2023। उत्तरी इराक के हमदानिया शहर में एक शादी समारोह में आग लगने से करीब 100 लोगों की मौत तो वहीं 150 लोग घायल हो गए। निनेवेह प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। हमदानिया एक ईसाई शहर है […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग