हाल-ए-लॉकडाउनः ट्रेनें, बसें बंद, बॉर्डर सील, लोगों में अफरा-तफरी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देश के कई शहरों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड समेत कई प्रदेशों में पूरी तरह लॉकडाउन है। इसे देखते हुए कई जगह प्राइवेट टैक्सियों ने भी अपने सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके बाद जरूरी काम के लिए लोगों को कहीं जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं लॉकडाउन से लोगों में अफरा-तफरी का दौर है। कहीं राशन की दुकानों के बाहर भीड़ नजर आ रही है तो कहीं एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए लोग लाइन लगाए हुए हैं। लॉकडआउन के बीच कई ऐसी तस्वीर भी सामने आ रही हैं जहां लोग अपील को ताक पर रखते हुए भीड़ लगाए हुए हैं। एक कानपुर की भी ऐसी ही तस्वीर आई है जहां खूब भीड़ है।

टैक्सी देखते ही भीड़ उमड़ पड़ी

तेलंगाना में भी सिर्फ जरूरी सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह लॉकडाउन है। ऐसे में लोग प्राइवेट टैक्सी के लिए काफी जहमत उठानी पड़ रही है। तस्वीर में एक प्राइवेट टैक्सी के आस-पास लोग मास्क लगाकर खड़े होकर ड्राइवर से मोलभाव कर रहे हैं।

डिपो में बसें पैक, बस अड्डे खाली

लॉकडाउन के चलते दिल्ली में सिर्फ 25 फीसदी डीटीसी बसों का ही संचालन हो रहा है। ऐसे में कई बसें डिपो में ही खड़ी हुई हैं। इसके अलावा बॉर्डर बंद होने से आस-पास के राज्यों से आने वाली बसें भी दिल्ली में नहीं पहुंच रही हैं। कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां बस अड्डों में यात्रियों की भीड़ भी नदारद रही।

जाम में 30 मिनट तक फंसी रही ऐंबुलेंस

लॉकडाउन की वजह से कई जगहों पर लोगों की परेशानी भी झेलनी पड़ी। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर एक ऐंबुलेंस आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। ऐंबुलेंस दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल से यूपी के मुरैना जा रही थी। हालांकि बाद में ट्रैफिक के बीच से रास्ता बनाकर ऐंबुलेंस ने किसी तरह बॉर्डर पार किया।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना का खतरा: चुनाव आयोग ने 55 सीटों पर टाले राज्यसभा चुनाव

शेयर करेहाइलाइट्स कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए टला राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को देश में 55 सीटों पर होने वाले थे राज्यसभा के चुनाव देश में कोरोना से अब तक 9 लोगों की हुई है मौत इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस