पुरूष मार्शल पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की महिला सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 18 अगस्त 2021. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में पिछले दिनों जोरदार हंगामा देखने को मिला था. उच्च सदन में 11 अगस्त को हुए हंगामे के दौरान पुरूष मार्शल पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फुलो देवी नेतम बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भावुक होकर रो पड़ीं. उन्हें पुरूष मार्शलों पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया.

गौरतलब है कि इससे पहले, ग्यारह अगस्त की शाम करीब छह बजे संविधान 127वां संशोधन विधेयक 2021 पारित होते ही राज्यसभा में हड़कंप मच गया था. कुछ ही मिनटों में सदन के अंदर विपक्षी सांसदों के भारी विरोध के चलते माहौल गर्म हो गया. जनरल इंश्योरेंस बिजनेस (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक की कॉपी फाड़ दी गई और इसके बाद बड़ी संख्या में मार्शलों को बुलाया गया. महिला सांसदों ने उन पर हाथापाई का आरोप लगाया.

केन्द्र सरकार राज्यसभा में इंश्योरेंस बिल लेकर आई थी, जबकि विपक्षी दल इसे चयन समिति के पास भेजने की मांग कर रहे थे. जैसे ही यह बिल सदन में रखा गया सांसदों ने विरोध करना शुरू किया और बिल की कॉपी फाड़ दी. उसके बाद पेपर सस्मित पात्रा के ऊपर फेंक दिया गया, उस वक्त वहीं सदन की अध्यक्षता कर रहे थे. इसके बाद मार्शल को बुलाया गया ताकि विरोध कर रहे सदस्यो को रोका जा सके. इस दौरान कई महिला सांसदों ने आरोप लगाया कि पुरूष मार्शलों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की. कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और फुले देवी नेतम ने यह दावा किया था मार्शलों ने उन्हें धक्का दिया. नेतम ने कहा- “वे बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और जब हम विरोध कर रहे थे उन्होंने धक्का दिया, जिसकी वजह से हम गिर गए.”

गौरतलब है कि राज्यसभा में भारी हंगामे को लेकर सात मंत्रियों ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी. सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने नायडू से मुलाकात की और विपक्षी सदस्यों के कृत्यों को ‘‘अभूतपूर्व और हिंसक’’ बताया. मंत्रियों ने इस संबंध में सभापति को एक ज्ञापन सौंपा. नायडू के साथ बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने सदन में मार्शलों को उनका काम करने से रोके जाने का भी जिक्र किया.

Leave a Reply

Next Post

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बरी होने के बाद शशि थरूर ने कहा - निराधार आरोपों के कारण ही सही, लेकिन उनके साथ न्याय हुआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 18 अगस्त 2021. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अदालत द्वारा आरोपमुक्त किये जाने के बाद बुधवार को कहा कि उनके साथ न्याय हुआ है, हालांकि उन्हें निराधार आरोपों का सामना करना पड़ा. […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस