जान्हवी कपूर ने शेयर की फिल्म ‘रूही का ‘भूतिया’ लुक, घंटो लगे थे तैयार होने में

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों लगातार अपनी फिल्म ‘रूही’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। फिल्म में जान्हवी का भूतिया लुक खूब चर्चा में हैं। फिल्म में उनका लुक बेहद डरावना होने वाला है। वो एक ऐसी लड़की के रोल में नजर आएंगी जिसपर आत्मा का साया है। जान्हवी का लुक बेहद इंटेंस होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जान्हवी के इस लुक को तैयार करने के पीछे घंटो की मेहनत लगी हुई है।

दरअसल हाल ही में जान्हवी ने फिल्म में अपने क‍िरदार की तैयारी करते हुए कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिये उन्होंने दिखाया है कि बड़े परदे पर इस लुक के पीछे कड़ी मेहनत लगी है। फिल्म मेकर्स ने उनके लुक को डरावना बनाने के पीछे काफी मेहनत दिखाई है। 

इस लुक के लिए मेकर्स ने प्रोस्थेट‍िक्स से भरा मेकअप का इस्तेमाल किया है। लुक में सुपर नैचुरल पावर्स के लिए VFX का भी इस्तेमाल किया गया है। एक तस्वीर में जाह्नवी का मेकअप होता भी नजर आ रहा है। मेकअप से भरे प्रोस्थेट‍िक्स के तैयार होने के बाद भी जान्हवी को अपने सीन को शूट करने के लिए घंटो तक पहले इंतजार करना पड़ता था। 

जान्हवी के लुक के बारे में फिल्म के डायरेक्टर हार्दिक मेहता ने बताया था कि जान्हवी को फाइनल लुक से पहले 10 टेस्ट  देने पड़े थे तब जाकर ये फाइनल हुआ था। उन्होंने बताया था कि प्रोस्थेट‍िक्स लगाने के बाद जाह्नवी जिस तरह अपने क‍िरदार को निभाती थीं वह हैरान कर देने वाला था।  उसकी बॉडी लैंग्वेज और आवाज दोनों चुड़ैल वाले कैरेक्टर से मेल खा जाता था। 

बताते चलें कि हाल ही में जान्हवी की आगामी फिल्म रूही की स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने असिस्टेंट और उनकी फैमिली को भी इनवाइट किया था।

जान्हवी इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव के साथ काम करती दिखाई देंगी। फुकरे फेम वरुण शर्मा भी आने वाले हॉरर-कॉमेडी में अहम किरदार निभा रहे हैं।  दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा ने  फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Next Post

लालू की सुरक्षा में लगे जवान रिम्स से मिले तकिया, गद्दे और कवर ले गए, अस्पताल ने मांगी मदद

शेयर करेरिम्स प्रबंधन ने रांची के एसएसपी को लिखा पत्र, 10 पुलिस कर्मियों को चेतावनी इंडिया रिपोर्टर लाइव झारखंड 10 मार्च 2021।  रिम्स में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात जवान वापस जाते समय रिम्स से मिले गद्दा, तकिया समेत […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर