‘नेहरू तो असम को भी पाकिस्तान को देने वाले थे’ सीएम सरमा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 22 मई 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की आलोचना के बाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया है। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान कि ‘यूपी, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडु ने भारत के साथ शांति स्थापित की’ गलत है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि गांधीजी के समर्थन से, गोपीनाथ बोरदोलोई को असम को भारत माता के साथ रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि नेहरू ने हमें कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार पाकिस्तान के साथ रहने के लिए छोड़ दिया था। अपने तथ्यों को ठीक करें, श्रीमान गांधी। नकली बुद्धिवाद की ऊंचाई पर न जाएं।

जानें राहुल ने असम के बारे में क्या कहा था?
बता दें कि राहुल गांधी ने असम के बारे में कहा था कि भारत पहले से विकसित नहीं था। हमारा देश नीचे से ऊपर की ओर उभरा है, क्योंकि यूपी, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडु सभी एक साथ आए और बातचीत की एवं शांति बनाई। शांति बनाए रखने के लिए राज्यों के इस संघ से बातचीत की आवश्यकता थी। बातचीत का साधन उभरा। संविधान ने लोगों को वोटिंग का अधिकार दिया। देश में चुनाव प्रणाली, लोकतांत्रिक प्रणाली, चुनाव आयोग, आईआईटी, आईआईएम पर जोर दिया गया।
किरेन रिजिजू ने भी साधा निशाना
राहुल गांधी की ‘भारतीय विदेश सेवा अहंकारी हो गई है’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय के राजनयिक पंडित नेहरू के पोते के लिए कॉलेज तय करने में व्यस्त थे। मंत्री ने ट्विटर यूजर आर्यन डी’रोजारियो के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिन्होंने दावा किया था कि उनके परदादा ने राजीव गांधी के लिए ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज की सिफारिश की थी।
जयशंकर का पलटवार, यह अहंकार नहीं बल्कि हमारा आत्मविश्वास है
राहुल के विदेश सेवा संबंधी बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया, हां भारतीय विदेश सेवा बदल गई है। वे सरकार के आदेशों का पालन करते हैं। वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं। इसे अहंकार नहीं कहा जा सकता है। यह आत्मविश्वास है। इसे राष्ट्रहित की रक्षा करना कहते हैं। 
भारत महान था, है और हमेशा रहेगा : भाजपा
राहुल के भारत की तुलना पाकिस्तान से किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि खबरदार, राहुल गांधी भारत की तुलना उस पाकिस्तान से सही नहीं है जो अपने अस्तित्व के आधे समय से भी ज्यादा वक्त तक सैन्य शासन में रहा। भारत महान था, है और हमेशा रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

देश में आज फिर कोरोना के 2000 से अधिक मामले, मृतकों की संख्या भी ढाई गुना बढ़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2022। देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं। चिंता करने वाली बात यह है कि मृतकों की संख्या में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल