‘गांधी का अहिंसा का संदेश दुनिया के लिए आशा की किरण’, अमेरिकी राजदूत ने बापू को किया याद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2023। आज गांधी जयंती है और पूरी दुनिया के नेता इस मौके पर महात्मा गांधी को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी बापू को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। गार्सेटी ने कहा है कि महात्मा गांधी का अहिंसा का संदेश दुनिया भर में समान्ता और न्याय के लिए आशा की किरण बना हुआ है। फ्रांस के राजदूत ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महात्मा गांधी और उनकी विरासत की तारीफ की। 

अमेरिकी राजदूत बोले- नागरिक अधिकारों पर बापू का प्रभाव
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘महात्मा गांधी की जयंती पर, मैं उनकी विरासत से बहुत प्रभावित हूं। उनका अहिंसा का संदेश दुनियाभर में समानता और न्याय के लिए आशा की किरण बना हुआ है। डॉ. मार्टिन लूथर किंग और अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन पर महात्मा गांधी का व्यापक प्रभाव है और यह हमें गांधी के आदर्शों की शक्ति याद दिलाता है।’ इसके साथ ही एरिक गार्सेटी ने कई तस्वीरें भी साझा की, जिनमें वह किसी में चरखा चलाते तो किसी में मुंबई स्थित मणि भवन में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मुंबई के मणि भवन में महात्मा गांधी कई साल तक रहे थे। 

फ्रांस के राजदूत ने भी बापू को किया याद
नई दिल्ली में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथौ ने भी गांधी जयंती पर बापू को याद किया। सोशल मीडिया पोस्ट में थिएरी माथौ ने लिखा कि ‘फ्रांसीसी दूतावास में सभी लोग महात्मा गांधी और उनके शांति, सहिष्णुता और अहिंसा के मूल्यों को अपनी श्रद्धांजलि देते हैं। इन मूल्यों का गांधी जी ने दृढ़ता से पालन किया। फ्रांस में गांधी जी की बहुत प्रशंसा की जाती है और स्ट्रासबर्ग और वोरियल में लगी गांधी प्रतिमाएं इसका प्रमाण हैं।’

नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने गांधी जयंती पर सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा कि महात्मा गांधी के जीवन से बहुत कुछ सीखने को है। स्टेनर ने अपने गांधी स्मृति म्यूजियम के दौरे की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘जब लोग गांधी जी को पत्र लिखते थे तो वो बिना पते के भी उनके पास पहुंच जाते थे।

Leave a Reply

Next Post

चुनावी बिगुल बजने से पहले पीएम मोदी ने राजस्थान को दी 7000 करोड़ रुपये की सौगात, चित्तौड़गढ़ के सेठ मंदिर में की पूजा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सांवरिया सेठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी थे, जो चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद हैं। मोदी ने मंदिर में पुजारियों का भी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल