योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शाम 6 बजे जितिन प्रसाद समेत सात नए मंत्री लेंगे शपथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 26 सितम्बर 2021। यूपी मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम हो जाएगा। सूचना मुताबिक आज शाम छह बजे सात नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार मंत्री पद की शपथ लेंगे। यही नहीं कुछ मंत्रियों को बाहर किए की खबर भी चर्चा में है। राज्य सम्पत्ति अधिकारी के राजभवन पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक 2 सितंबर को देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास पर चली थी। इस बैठक में राज्यपाल के मनोनयन कोटे से बनने वाले चार विधान परिषद सदस्यों, मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के अलावा पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस बैठक  में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के सम्मेलनों सहित अन्य कार्यक्रमों पर बात हुई।वहीं एमएलसी के नाम लगभग तय हुए। मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नाम भी प्रदेश स्तर से तय करके पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए थे। हालांकि उसमें एकाध नाम पर अभी सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद से ही पार्टी की गतिविधियां तेज हो गईं। गोंडा-बलरामपुर से पल्टूराम, जितिन प्रसाद, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति व छत्रपाल गंगवार।

शाम को ही होगा शपथ ग्रहण!
कहा जा रहा है दोपहर में मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद शाम को ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। शाम को सात बजे इसे लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 सितम्बर 2021। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने मनमोहन सिंह को बधाई दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही