बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: आरएसएस ने निकाली जन आक्रोश रैली, चंपत राय बोले- सीधा हस्तक्षेप करे सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 03 दिसंबर 2024। बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य सड़क पर उतर आए और जन आक्रोश रैली निकाली। यह रैली मंगलवार को अयोध्या के ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी मैदान से निकली और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी पार्क के लिए रवाना हुई। रैली में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार से बांग्लादेश के प्रकरण में सीधा हस्तक्षेप करने की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसे लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के प्रबंध कर लिए थे और बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया था।

रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण प्रभु के वकील पर हुए हमले को बेहद डरावना बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। हमें नहीं पता है कि वहां अब तक कितने हिंदुओं को मारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश से भी हिंदुओं का सफाया हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

गूगल के सुंदर पिचाई के खिलाफ जारी हुआ अवमानना ​​नोटिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 04 दिसंबर 2024। मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के न्यायाधीश एयू बहिर ने एनजीओ ध्यान फाउंडेशन और गुरु योगी अश्विनी जी के खिलाफ अपमानजनक, अश्लील वीडियो हटाने से इनकार करने पर गूगल पर अवमानना ​​​​नोटिस जारी किया। पिछले 7 महीनों से गूगल (जिसका प्रतिनिधित्व […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह