थौबाल एसपी कार्यालय पर तैनात बीएसएफ जवानों पर हमला, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 18 जनवरी 2024। हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हमले रुक नहीं रहे। बुधवार सुबह से ही सुरक्षा बलों पर हमले हो रहे हैं। बुधवार रात मणिपुर के थौबाल जिले के एसपी कार्यालय पर संदिग्ध मैतेई आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें बीएसएफ के तीन जवान घायल हो हुए हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मणिपुर पुलिस कमांडो और बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की। जिले में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात करीब 9:00 बजे संदिग्ध मैतेई आतंकवादियों ने मणिपुर पुलिस और एसपी कार्यालय थौबल में तैनात बीएन बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की। मणिपुर पुलिस और बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। गोलीबारी रात करीब 9:50 बजे बंद हुई।

गोलीबारी की घटना के दौरान बीएसएफ के तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए हैं। जवानों की पहचान एएसआई सोबरन सिंह, एएसआई रामजी और गौरव कुमार के रूप में हुई है। एएसआई सोबरन सिंह और एएसआई रामजी को आगे के इलाज के लिए लगभग 22:00 बजे एसपी कार्यालय थौबल जिले से इंफाल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सीटी गौरव कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मोरेह में सुरक्षा चौकी पर हमले में दो कमांडो की मौत,
इससे पहले, मणिपुर के मोरेह शहर में बुधवार सुबह से दोपहर तक तीन बार संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी हुई। संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया। इसमें मणिपुर पुलिस के दो कमांडो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। पूरे मोरेह को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मोरेह घटना के बाद इंफाल पश्चिम में लोग सड़कों पर उतर आए। इंफाल पश्चिम स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय पर लामबंद हो रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों की बुधवार सुबह मोरेह शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो चौकी पर आरपीजी गोले भी दागे। इससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्य बलों की ओर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर गोलीबारी की।

Leave a Reply

Next Post

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' नगालैंड से असम पहुंची; बस से सफर कर पहुंचे राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 18 जनवरी 2024। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को नगालैंड से असम पहुंच गई। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए