पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन

indiareporterlive
शेयर करे

प्रख्यात बीजेपी नेता जसवंत सिंह का निधन ,प्रधानमंत्री मोदी ने उनके योगदान को किया याद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितंबर 2020। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रख्यात नेता रहे जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है और श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा, जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान. अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जसवंत सिंह के निधन के बारे में ट्वीट किया और लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की. उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट में लिखा, जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में योगदान के लिए याद किया जाएगा । उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति।

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जसवंत सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं. उन्होंने सैनिक और फिर राजनेता के तौर पर देश की सेवा की। मेरी संवेदनाएं उनके चाहते वालों और समर्थकों के साथ हैं।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया । उन्होंने लिखा, जसवंत सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. वे पूरी जिंदगी देश के लिए काम करते रहे. चाहे वे सरकार में हों या नहीं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Leave a Reply

Next Post

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने कमल शुक्ला पत्रकार कांकेर के ऊपर हुए हमले की निंदा करते हुए हमलावरों पर कड़ी कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री से की है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 27 सितंबर 2020। पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर एवं वर्तमान में कांकेर के पत्रकार कमल शुक्ला पर कांकेर के कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्राणघातक हमला किया जिसके लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने इसकी घोर निंदा की ओर मुख्यमंत्री के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं