क्वारंटाइन सेन्टर की सुविधाओं से संतुष्ट है प्रवासी मजदूर : स्वास्थ्य कर्मचारी निरंतर ले रहे प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य की जानकारी

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर 20 मई 2020। लॉकडाउन के कारण देश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर छत्तीसगढ़ सरकार की मदद से अपने गांव और नगर में वापस लौटकर अपने क्षेत्रों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए खुशी-खुशी क्वारंटाइन अवधि पूरी कर रहे हैं। क्वारंटाइन सेन्टर में उन्हें सभी जरूरी सुविधाऐं दी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सभी निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।
    शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय निकाय और पंचायतों द्वारा प्रवासी मजदूरों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए एक निगरानी समिति भी बनायी गयी है, जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारी, एसपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम नेवरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बनाए गए क्वारंटाइन सेन्टर में 32 प्रवासी मजदूर रखे गए हैं, जो महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात आदि प्रदेशों की यात्रा कर लौटकर आए हैं। इसी तरह करगीरोड (कोटा) के शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचितजाति-जनजाति बालक छात्रावास में बनाए गए क्वारंटाइन सेन्टर में लखनऊ, मुबई, पुना, भोपाल, हैदराबाद आदि के 28 प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया है। क्वारंटाइन सेन्टर में रूके रविन्द्र श्रीवास, संगम कुमार श्याम, विजय सिंह श्याम, इत्यादि प्रवासी मजदूरों ने बताया कि यहां की व्यवस्था से वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं और कोरोना महामारी से स्वयं और दूसरों को बचाने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन के नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की होगी शुरुआत, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये मिलेगी सहायता

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 मई 2020। छत्तीसगढ़ सरकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू करने जा रही है जिसके तहत खरीफ 2019 से धान तथा मक्का लगाने वाले किसानों को अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक