गौठानों में खाद बनाने की रफ्तार हुई तेज : बिलासपुर में 2 हजार 650 क्विंटल खाद का उत्पादन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 अगस्त 2020। राज्य के विभिन्न जिलों में बने गौठानों में अब खाद बनाने का सिलसिला तेज हो गया है। सुराजी गांव योजना के तहत बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों में ग्रामीण क्षेत्रों के 72 गोठानों में स्व सहायता समूहों द्वारा 2 हजार 650 क्विंटल से अधिक खाद का उत्पादन किया गया है। जिनमें 700 क्विंटल से अधिक खाद बेचे भी जा चुके है।      जिले के विकासखंड बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर के ग्रामीण क्षेत्रांे के गोठानों में 103 वर्मी बेड, 407 वर्मी टैंक, 342 नाडेप टांका, स्थापित है जिनके माध्यम से 940 क्विंटल वर्मी खाद और 1752 क्विंटल नाडेप खाद का उत्पादन किया गया है। बिल्हा विकासखंड के 21 गोठानों में 1671 क्विंटल खाद, कोटा के 15 गौठानों में 609 क्विंटल, मस्तूरी के 19 गौठानों में 82 क्विंटल और तखतपुर के 17 गोठानों में 287 क्विंटल खाद बनाया गया है। निर्मित खादों को उद्यानिकी विभाग, वन विभाग की नर्सरियों मंे उपयोग किया जा रहा है। इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ साथ स्व सहायता समूहों की आय भी हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ में तीन आधुनिक मशीनों का हुआ शुभारंभ

शेयर करेविधायक मनेन्द्रगढ ने डिजीटल एक्सरे मशीन से खुद ही एक्सरे किया साजिद खान कोरिया 18 अगस्त 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव) आज कल तरह-तरह की बिमारियों और अस्पताल में बढते हुए मरीजोंं को संख्या को देखते हुए अल्प समय में मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी शारीरिक जांच हेतू तथा इस कोविड -19 […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|.... रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा