विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 24 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 अक्टूबर 2020। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 24 करोड़ 34 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के उपरांत 2221 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा जारी आदेशानुसार दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन की औरी जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमाडलिंग तथा लाइनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 21 लाख 21 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। कार्य के पूर्णता से 155 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की भेण्डसर नाला जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 87 लाख 41 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। कार्य के पूरा होने से 260 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की रिसामा एल.पी. जलाशय जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ एक लाख 16 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। दुर्ग के भेण्डरवानी जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 55 लाख 86 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 324 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड पाटन की झाड़मोखली जलाशय का वेस्ट वियर एवं शूटफाल का जीर्णोद्धार एवं नहर का रिमाडलिंग तथा लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ सैतीस लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 124 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन की कसही स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ दो लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन की सिपकोना डिस्ट्रीब्यूटरी के किकिरमेटा माईनर नहर का लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 41 लाख 74 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूर्णता पर 585 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

पाटन की गुजरा नाला पर ग्राम मटिया के पास स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 20 लाख पांच हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 15 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन की मोखली स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 92 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 15 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन की गुजरा नाला पर खोरपा-खम्हरिया स्टापडेम सह रपटा निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 49 लाख 84 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन की मटिया व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ आठ लाख 78 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 222 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन की अमेरी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 79 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

योजना के पूरा होने से 16 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन की मटंग जलाशय शीर्ष कार्य एवं नहरों का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 22 लाख एक हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 184 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की करंजा भिलाई जलाशय सुधार कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 77 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 194 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कबीरधाम जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के सुतियाघाट जलाशय की दांयी तट नहर कार्य के लिए एक करोड़ 35 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2020 में आज चेन्नई vs राजस्थान : प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी जंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आमना-सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी होगी। चेन्नई ने अबतक खेले 9 […]

You May Like

बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....|....सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, चार की मौत और महिला समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर....|....ताइवान पर ड्रैगन की दोहरी रणनीति, ADIZ में घुसे 14 चीनी विमान; जवाब में ताइपे की कड़ी नजरबंदी....|....महबूबा ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- 'कब्रें खोदना बंद करें; मुगलों के वंशज हम में नहीं रजवाड़ों में मिलेंगे'....|....'दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्ति बनेगा भारत', राजनाथ बोले- 2029 तक तीन लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य....|....भारत में स्थापित होगा इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्यालय, सरकार खर्च करेगी 150 करोड़ रुपये....|....लगातार मजबूत हो रहा भारत का रक्षा क्षेत्र, वार्षिक उत्पादन 1.75 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना....|....पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को धमकाने के आरोपों पर CM सरमा का जवाब, कहा- कांग्रेस ने असम को बदनाम किया....|....संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार की वकालत, IGN अध्यक्ष बोले- भारत सीट का प्रमुख दावेदार....|....चेन्नई लायंस ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस नीलामी में चीनी पैडलर फैन सिकी को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा