IPL 2020 में आज चेन्नई vs राजस्थान : प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी जंग

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आमना-सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी होगी। चेन्नई ने अबतक खेले 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की हालत भी सीएसके के जैसी ही है और टीम 9 मैचों में इस सीजन 6 मुकाबलों गंवा चुकी है। ऐसे में इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के लिए अपना सबकुछ झोंक देना चाहेंगी। 

चेन्नई की बढ़ी मुसीबतें

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अबतक सबसे बुरा रहा है। टीम के बल्लेबाज जहां रन बनाने में नाकाम रहे हैं, वहीं टीम की सबसे बड़ी ताकत स्पिन गेंदबाज अभी तक अपने रोल को बखूबी अदा नहीं कर सके है। राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम की मुसीबत में एक और इजाफा हो गया है, दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल हुए ड्वेन ब्रावो अगले कुछ दिनों या हफ्तों के लिए उपलब्ध नहीं होने वाले हैं। ऐसे में ब्रावो की जगह टीम जोश हेजलवुड को आजमा सकती है। 

टॉप ऑर्डर राजस्थान की समस्या

राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए इस सीजन सबसे बड़ी समस्या टीम का टॉप ऑर्डर रहा है। शुरुआती दो मैचों में बल्ले से जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला बाकी मैचों में एकदम खामोश नजर आया है। पिछले मैच में रॉबिन उथप्पा से ओपनिंग करवाने के फैसला एकदम सही बैठा था, ऐसे में इस मैच में भी टीम उसी प्लान के साथ जाना पसंद करेगी। 

गेंदबाजी में टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता जयदेव उनादकट रहे हैं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उनादकट के एक ओवर ने मैच की पूरी तस्वीर को बदल कर रख दिया था। चेन्नई के खिलाफ उनादकट की जगह टीम वरुण एरोन को मौका दे सकती है। युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी गेंद से राजस्थान के लिए काफी प्रभावशाली रहे हैं। 

हेड टू हेड

दोनों ही टीमें आईपीएल में अबतक कुल 23 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें से 14 बार जीत चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी है, जबकि 9 बार राजस्थान ने मैच को अपने नाम किया है। आईपीएल 2020 में हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 16 रनों से हराया था। 2019 में यह दोनों टीमें दो बार एक दूसरे के खिलाफ खेली थीं और दोनों ही बार जीत चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी थी। साल 2018 में खेले दो मैचों में चेन्नई और राजस्थान ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की थी।

दोनों ही टीमों की संभावित XI

राजस्थान रॉयल्स संभावित XI: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट/वरुण एरोन

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI: सैम कुर्रन, फैफ डुप्लेसी, शेन वॉट्सन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, जोश हेजलवुड, करन शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना -शहरी: खिलावन दास का मकान का सपना हुआ साकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेमेतरा 19 अक्टूबर 2020। महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल